पुलिस मुख्यालय परिवार द्वारा तीन सेवानिवृत्‍त कर्मचारियों को भावभीनी विदाई*

0
Spread the love

 

*पुलिस मुख्‍यालय, मध्‍यप्रदेश*

*जनसंपर्क कक्ष*

*समाचार*

*पुलिस मुख्यालय परिवार द्वारा तीन सेवानिवृत्‍त कर्मचारियों को भावभीनी विदाई*

*विशेष पुलिस महानिदेशक ने सभी को स्‍मृति चिन्‍ह भेंट किए*

भोपाल, 30 सितंबर अगस्‍त 2025/ पुलिस मुख्‍यालय की विभिन्‍न शाखाओं से माह सितंबर में सेवानिवृत्‍त तीन कर्मचारियों को विशेष पुलिस महानिदेशक श्री आदर्श कटियार ने मंगलवार को भावभीनी विदाई दी। वरिष्‍ठ अधिकारियों ने सभी को प्‍लांट एवं स्मृति चिन्ह भेंट किए और उनके स्वस्थ एवं सुखी जीवन की कामना की। सेवानिवृत्‍त कर्मचारियों को उनके विभिन्‍न स्‍वत्‍व (क्‍लेम) भुगतान के आदेश भी प्रदान किए गये।

नवीन पुलिस मुख्‍यालय भवन कॉन्‍फ्रेंस हॉल में आयोजित विदाई समारोह में विशेष पुलिस महानिरीक्षक श्री अनिल कुमार, विशेष पुलिस महानिदेशक श्री पवन श्रीवास्‍तव, अतिरिक्‍त पुलिस महानिदेशक श्री आशुतोष राय एवं अन्‍य पुलिस अधिकारी, कर्मचारी एवं सेवानिवृत्‍त कर्मचारियों के परिजन उपस्थित थे।

पुलिस मुख्‍यालय से सेवानिवृत्‍त उप पुलिस अधीक्षक प्रशासन श्री नरेंद्र कुमार गंगराडे, उप पुलिस अधीक्षक अजाक श्री आर.के.एस. सेंगर तथा कार्यवाहक उपनिरीक्षक (एम) श्री ईमानवेल फेरी को पुलिस मुख्‍यालय परिवार ने मंगलवार को भावभीनी विदाई दी।

सहायक पुलिस महानिरीक्षक श्री इरमीन शाह ने सेवानिवृत्‍त कर्मचारियों के कार्यकाल पर प्रकाश डाला। विदाई समारोह में मौजूद अधिकारियों ने सेवानिवृत कर्मचारियों की मेहनत और लगन की सराहना की।

*क्रमांक-117/2025 आशीष शर्मा*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/lokvarta/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481