एमपी में 5 लाख की रिश्वत मांगते पकड़ा गया अधिकारी: पहली किश्त लेते ही लोकायुक्त ने किया ट्रैप, पेंट तक उतरवाई

अलीराजपुर। मध्यप्रदेश के अलीराजपुर जिले में लोकायुक्त इंदौर की टीम ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी रामा अवास्या को रंगेहाथों पकड़ लिया। आरोपी अधिकारी शिकायतकर्ता से 5 लाख रुपए की रिश्वत मांग रहा था। पहली किस्त के तौर पर 50 हजार रुपए लेते ही टीम ने दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया।
शिकायतकर्ता कमलेश संगाडिया निवासी ग्राम बरझर (शामलाकुंड) ने लोकायुक्त से शिकायत की थी कि उसकी पत्नी कमिला संगाडिया गांव शामलाकुंड में शासकीय उचित मूल्य दुकान संचालित करती हैं। 20 अगस्त को अधिकारी ने दुकान का पंचनामा बनाकर एफआईआर दर्ज करने की धमकी दी और 5 लाख रुपए की मांग रखी।
पहले कलेक्टर ऑफिस, फिर वेयरहाउस बुलाया
लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक राजेश सहाय ने शिकायत पर जांच की, जो सही पाई गई। इसके बाद 24 सितंबर को ट्रैप दल बनाया गया। आरोपी अधिकारी ने पीड़िता को पहले कलेक्टर कार्यालय बुलाया, लेकिन बाद में मीटिंग का बहाना बनाकर वेयरहाउस आने को कहा। जैसे ही पीड़िता और उसका पति पहली किस्त के 50 हजार रुपए लेकर पहुंचे और रुपए सौंपे, लोकायुक्त टीम ने छापा मार दिया।
रिश्वत की रकम पेंट की जेब में रखी, पेंट भी जब्त
कार्रवाई के दौरान आरोपी रामा अवास्या ने रिश्वत की रकम अपनी पेंट की जेब में रख ली थी। सबूत पक्का करने के लिए टीम ने उसकी पेंट उतरवाकर जब्त कर ली। इस घटनाक्रम से जिले के प्रशासनिक अमले और खाद्य विभाग में हड़कंप मच गया।
लोकायुक्त ने आरोपी अधिकारी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण संशोधन अधिनियम 2018 की धारा 7 के तहत मामला दर्ज किया है।
#MPNews #AliRajpur #LokayuktaAction #BribeCase #JuniorSupplyOfficer #CorruptionExposed #MadhyaPradeshNews #IndoreLokayukta #BreakingNews #DainikBhaskarStyle #IndianNews #BribeCaught #PaintSeized #AntiCorruption #HindiNews #GovtOfficerCaught #CorruptionNews #BriberyTrap #LokayuktaRaid #MPBreaking
