पुलिस मुख्यालय द्वारा बढती सड़क दुघर्टना व उनमें होने वाली मृत्युदर को कम करने के उद्देष्य से एवं लोगों को यातायात नियमों का पालन कराने व जागरूक करने के उद्देश्य

0
Spread the love

‘‘नगरीय यातायात पुलिस भोपाल’’
दिनांक-23.09.2025

माननीय सुप्रीमकोर्ट कॅमेटी आन रोड सेफ्टी के दिशा निर्देशों एवं पुलिस मुख्यालय द्वारा बढती सड़क दुघर्टना व उनमें होने वाली मृत्युदर को कम करने के उद्देष्य से एवं लोगों को यातायात नियमों का पालन कराने व जागरूक करने के उद्देश्य के लिए दिनांक-08.09.2025 से 22.09.2025 तक प्रदेश स्तरीय विशेष अभियान चलाये जाने के संबंध में निर्देशित किया गया हैं।
जिसके पालन में दिनांक-08.09.2025 से 22.09.2025 तक नगरीय पुलिस भोपाल द्वारा निम्नानुसार कार्यवाही की गईः-

क्र तेजगति बिना हेलमेट बिना सीटबेल्ट नाबालिग मोबाईल शराब वनवे रांग साईड बिना लायसेंस बिना फिटनेस बिना परमिट योग चालान समन शुल्क
1 70 5250 727 6 33 42 221 28 21 1 6399 2258200

अभियान के दौरान पुलिस आयुक्त भोपाल, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त यातायात द्वारा अभियान को भोपाल के समस्त नगरीय पुलिस के अन्तर्गत व्यापक स्तर पर वाहन चालकों की चैकिंग कराये जाने एवं आम नागरिक तथा विभिन्न संस्था,संघठनों को यातायात नियमों का पालन करने हेतु जागरूकता प्रसारित किये जाने कि निर्देष दिए गये।
यातायात नियमों के पालन हेतु 15 दिवस अभियान के दौरान कमिष्नरेट भोपाल में कुल 6399 चालानी कार्यवाही कर 22 लाख 58 हाजार200 रूपये समन शुल्क जुर्माना से दण्डित किया गया।
अभियान के समापन में पुलिस उपायुक्त यातायात के नेतृत्व मे सहायक पुलिस आयुक्त जोन-4 यातायात, थाना प्रभारी थाना यातायात के साथ 125 यातायात के अधिकारी/कर्मचारी द्वारा हेलमेट व सीटबेल्ट लगाकर जागरूकता संदेष रैली पुलिस कन्ट्रोल रूम से निकाली गई। जिसमें आम नागरिकों को आगामी समय मे यातायात के नियमों का स्वयं व अन्य नागरिकों सुरक्षा को निर्मित करने के उद्देष्य से आयोजित किया तथा अपील की गई की यातायात नियमों का पालन करे व सुरक्षित जीवन व्यवस्था को बनाये रखने में आपका योगदान देवंे।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

नगरीय पुलिस भोपाल का आम जनता से अनुरोध है कि, अपने व अन्य नागरिकांे के जीवन, षरीर व वाहनों की सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए यातायात नियमों का पालन करना सुनिष्चित करें तथा यातायात व्यवस्था में सहयोग प्रदान करें । किसी प्रकार की असुविधा होने पर यातायात दूरभाष नं. 0755-2677340, 2443850 पर सम्पर्क करें।

नगरीय पुलिस यातायात, भोपाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/lokvarta/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481