भोपाल-इंदौर में आयकर छापे, 250 करोड़ की टैक्स चोरी पकड़ाई

0
Spread the love

भोपाल और इंदौर में इनकम टैक्स विभाग के छापों में अब तक 250 करोड़ रुपए की टैक्स चोरी का खुलासा हुआ है। इंदौर के डीसेंट मेडिकल और भोपाल के साइंस हाउस में 150 करोड़ रुपए की टैक्स चोरी का पता चला है।वहीं, मेडिकल डिवाइस सप्लायर राजेश गुप्ता के यहां 100 करोड़ की टैक्स चोरी की गई है।

आयकर अफसरों की टीम अभी इनके ठिकानों पर जांच कर रही है। यह जांच कल तक पूरी होने की संभावना है। भोपाल, इंदौर, मुंबई समेत 30 से ज्यादा ठिकानों पर की जा रही छापेमारी में सबसे बड़ी टैक्स चोरी जितेंद्र तिवारी और राजेश गुप्ता के यहां से ही सामने आई है। छापेमारी में करोड़ों की नकदी मिल चुकी है। साथ ही बड़ी मात्रा में बोगस बिलिंग के दस्तावेज भी बरामद हुए हैं।

भोपाल में साइंस हाउस पर इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की कार्रवाई चल रही है।
भोपाल में साइंस हाउस पर इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की कार्रवाई चल रही है।

गुप्ता के यहां 100 करोड़ टैक्स चोरी के दस्तावेज मेडिकल डिवाइस सप्लायर राजेश गुप्ता के ठिकानों से आयकर टीम को 100 करोड़ रुपए से ज्यादा के बोगस बिलिंग के दस्तावेज मिले हैं। 12 लाख कैश और एक लॉकर भी मिला है, जिसे सीज कर दिया गया था। आज इस लॉकर को खोला जाएगा। गुप्ता के विदेशी लिंक में युगांडा में इन्वेस्टमेंट के सबूत आयकर के हाथ लगे हैं। साथ ही रियल एस्टेट में भी पैसा खपाने संबंधी दस्तावेज जब्त किए गए हैं।

साइंस हाउस में मिला दो करोड़ कैश भोपाल के साइंस हाउस मेडिकल प्राइवेट लिमिटेड (एसएचएमपीएल) और इंदौर के डीसेंट मेडिकल्स में 150 करोड़ के बोगस बिल मिले हैं। इंदौर में एमआर-5 कॉलोनी में डीसेंट मेडिकल्स में अभी भी कार्रवाई जारी है। इनके यहां से दो करोड़ कैश भी जब्त किया गया है। सीज किए हुए लॉकर को आज खोला जाएगा।

दूसरे देशों से कम कीमत पर मंगा रहे मेडिकल डिवाइस आयकर विभाग की पूरी कार्रवाई बोगस बिलिंग रैकेट का पर्दाफाश करने को लेकर चल रही है। इसमें यह भी जानकारी मिली है कि रूट सिस्टम के जरिए दूसरे राज्यों और देशों से कम कीमत पर मेडिकल डिवाइस मंगाकर अपने फायदे के लिए मोटी कीमत तय कर इन्हें सप्लाई किया जा रहा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/lokvarta/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481