आकाशीय बिजली गिरने का भी अनुमान; छह जिलों में ऑरेंज अलर्ट
मध्यप्रदेश में तेज गर्मी के बीच पिछले तीन दिन से लगातार बारिश हो रही है। ऐसा वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) और साइक्लोनिक सर्कुलेशन के एक्टिव होने से हो रहा है। गुरुवार को भी कई जिलों में बारिश हुई। सागर में ओले भी गिरे। अगले चार दिन ऐसा ही मौसम रहेगा। मौसम विभाग ने आंधी, बारिश और ओले गिरने का अलर्ट जारी किया है। इससे गर्मी से थोड़ी राहत भी मिल सकती है।
IMD, भोपाल की सीनियर वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन ने बताया, ‘अभी तीन वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) एक्टिव हैं। वहीं, साइक्लोनिक सर्कुलेशन सिस्टम और हवा का रुख भी बदला हुआ है। इस वजह से प्रदेश में बारिश का दौर है। कुछ जिलों में ओले भी गिर सकते हैं। 12 मई को प्रदेशभर में मौसम बदला रहेगा। अगले चार दिन तक आकाशीय बिजली गिरने का भी अनुमान है।
गुरुवार को कैसा रहा मौसम
गुरुवार को बैतूल, दमोह, सागर, रीवा, सतना, सिवनी, उमरिया और सीहोर में बारिश हुई। सागर में तो ओले भी गिरे। बारिश के बीच ही कई जिलों में गर्मी का असर भी रहा। सबसे गर्म टीकमगढ़ और शिवपुरी रहे। यहां दिन का टेम्प्रचेर 43 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। खरगोन, खंडवा और गुना में पारा 42 डिग्री या इससे अधिक ही रहा।
- बड़े शहरों की बात करें, तो भोपाल में तापमान 41.9 डिग्री रहा। राजधानी में शाम को मौसम में बदलाव हुआ। इंदौर में 40.6 डिग्री, ग्वालियर में 39.8 डिग्री, जबलपुर में 36.7 डिग्री और उज्जैन में पारा 41.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
- बारिश और बादल छाने की वजह से सिवनी में सबसे कम 30.2 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। छिंदवाड़ा में 32.2 डिग्री, पचमढ़ी में 33.4 डिग्री और बालाघाट जिले के मलाजखंड में पारा 34 डिग्री दर्ज किया गया।


MP में अगले चार दिन ऐसा मौसम
- 10 मई: नर्मदापुरम, बैतूल, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, मंडला और बालाघाट में बारिश के साथ ओले भी गिर सकते हैं। भोपाल, इंदौर, उज्जैन, जबलपुर, मुरैना, श्योपुरकलां, शिवपुरी, नीमच, मंदसौर, रतलाम, झाबुआ, अलीराजपुर, धार, बड़वानी, खरगोन, बुरहानपुर, खंडवा, हरदा, रायसेन, विदिशा, सीहोर, देवास, शाजापुर, आगर-मालवा, विदिशा, राजगढ़, नरसिंहपुर, जबलपुर, कटनी, मैहर, उमरिया, शहडोल, डिंडोरी, रीवा, मऊगंज, सीधी और सिंगरौली में भी मौसम बदला रहेगा। गरज-चमक, बूंदाबांदी और बादल की स्थिति रहेगी।
- 11 मई: भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, श्योपुरकलां, मुरैना, भिंड, दतिया, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, विदिशा, सागर, दमोह, छतरपुर, पन्ना, सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, नीमच, मंदसौर, रतलाम, झाबुआ, अलीराजपुर, बड़वानी, धार, आगर-मालवा, राजगढ़, शाजापुर, देवास, खरगोन, खंडवा, हरदा, बैतूल, नर्मदापुरम, रायसेन में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है।
- 12 मई: इस दिन नीमच, मंदसौर, रतलाम और झाबुआ ही ऐसे जिले हैं, जहां धूप खिली रहेगी। बाकी सभी जिलों में मौसम बदला रहेगा। यहां गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। वहीं, आंधी चलने का अनुमान भी है।
- 13 मई: इंदौर, देवास, बड़वानी, खरगोन, खंडवा, विदिशा, बैतूल, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, पन्ना, दमोह, कटनी, मैहर, शहडोल, अनूपपुर, उमरिया, जबलपुर, मंडला, सिवनी, बालाघाट, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, बैतूल में भी मौसम बदला रहेगा।
एमपी में गुरुवार को इतना रहा टेम्प्रेचर…


