गाड़ी समय पर पहुंच जाती तो इतना बड़ा हादसा नहीं होता

0
Spread the love

पहले आसपास के लोगों ने आग बुझाने के प्रयास किए। काबू नहीं पा सके तो फायर ब्रिगेड को सूचना दी। - Dainik Bhaskar

भोपाल के गौतम नगर की 4 दुकानों में बुधवार तड़के 3.45 बजे भीषण आग लग गई। इन्हीं दुकानों के ऊपर फ्लेट भी हैं, जहां एक ही परिवार के 5 लोग फंस गए। इनमें से 2 युवतियों को रेस्क्यू कर बचाया जा सका। करीब साढ़े 3 घंटे में आग पूरी तरह से काबू आ सकी, लेकिन तब तक दुकानों का सामान जलकर राख हो गया था।

फतेहगढ़ फायर स्टेशन के फायर फाइटर शाहनावाज अहमद ने बताया कि बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर पर किराना, जनरल स्टोर्स, रेस्टोरेंट और जिम है। इनमें से एक में शार्ट सर्किट की वजह से आग लगी। इसके बाद आग फैलती गई। बिल्डिंग के फर्स्ट फ्लोर पर एक परिवार भी रहता था, जो आग की चपेट में आ गया। 5 में से 3 सदस्य को तो आसानी से उतार लिया गया, लेकिन 2 युवतियां आग में फंस गई थीं।

दमकलकर्मियों ने दुकानों की शटर तोड़कर आग बुझाई।
दमकलकर्मियों ने दुकानों की शटर तोड़कर आग बुझाई।

दुकानदार बोले- पड़ोसियों ने मिलकर बुझाने के प्रयास किए

दुकानदार प्रफुल्ल गोयल ने बताया कि जनरल स्टोर्स और मेचिंग सेंटर की दुकान है। जहां पौने 4 बजे आग लगी थी। पूरा सामान जल गया। आसपास के लोगों ने मोबाइल पर कॉल करके सूचना दी। हम शहंशाह गार्डन में रहते हैं। फायर ब्रिगेड लेट आई। इससे पहले पड़ोसियों ने मिलकर आग पर काबू पाने की कोशिश की।

बालकनी में फंस गए परिवार के लोग

रहवासी समर्थ गुप्ता ने बताया कि रात में पटाखे फूटने जैसे आवाज आई। बालकनी से झांककर देखा तो नीचे आग लगी थी, तभी फैमिली के लोग नीचे उतरने लगे। दुकानों में आग की लपटें काफी ऊपर उठ रही थीं। जिसे काबू पाने की कोशिश की। फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। इससे हम सब लोग एक लेवल तक आग को कंट्रोल करने लगे। मेरे परिवार के कुछ लोग ऊपर फंस गए थे। हम लोग छत पर पहुंचे और छत के दरवाजे का ताला तोड़कर अंदर गए। इसके बाद सभी को बाहर निकाला गया। लोग बालकनी में फंस गए थे, क्योंकि अंदर काफी धुआं था। परिजन को बाहर नहीं निकाल सकते थे।

आग की वजह से इन महिला और युवतियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।
आग की वजह से इन महिला और युवतियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।

शटर तोड़कर बुझाई गई आग

फायर फाइटर शाहनवाज ने बताया कि कपड़े और जनरल स्टोर्स के सामान की वजह से आग भीषण हो गई थी। शटर लगी हुई थी और अंदर से आग की लपटें तेजी से बाहर निकल रही थीं, इसलिए शटर को तोड़ना पड़ी। इसके बाद आग पर काबू पाया जाने लगा। साढ़े 3 घंटे में आग पूरी तरह से काबू में आ सकी। निगमकर्मी फहीम खान, नवाब खां, फारूख खान, नितिन बघेल, मोहम्मद अकील समेत टीम ने आग पर काबू पाया। आग बुझाने में फतेहगढ़, गोविंदपुरा और माता मंदिर की 6 दमकलें लगीं। यदि समय रहते आग काबू में नहीं आती तो वह फैल जाती। आसपास मकान और दुकानें हैं।

फतेहगढ़, गोविंदपुरा और माता मंदिर की छह दमकलों ने आग पर काबू पाया।
फतेहगढ़, गोविंदपुरा और माता मंदिर की छह दमकलों ने आग पर काबू पाया।
दुकानों में रखा पूरा सामान जल गया।
दुकानों में रखा पूरा सामान जल गया।

दमकलों की आवाज से दहशत

गौतम नगर इलाके में सुबह से ही दमकलों के सायरन की आवाज से दहशत फैल गई। मौके पर भी बड़ी संख्या में लोग इकट्‌ठा हो गए। आग काबू में आने के बाद सभी ने राहत की सांस ली।

आग पर करीब साढ़े 3 घंटे बाद काबू पाया जा सका।
आग पर करीब साढ़े 3 घंटे बाद काबू पाया जा सका।
गौतम नगर मैं कपड़े की दुकान मे सुबह चार बजे आग लगी थी फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मेरे फायर ब्रिगेड अधिकारी को एवं कंट्रोल रूम में फोन करने के आधा घंटे बाद रवाना हुई लापरवाही नहीं होना चाहिए | दैनिक भास्कर ऐप में भी जो खबर निकाली है फायर ब्रिगेड से प्राप्त की टेबल रिपोर्टिंग की गई लोगों को भ्रमित ना करें मीडिया नगर निगम के अधिकारी भयंकर गर्मी का मौसम पड़ रहा है आगजनी की घटनाएं और भी हो सकती है गंभीरता से ले अगर समय पर यहां गाडियां पहुंच जाती इतना बड़ा नुकसान नहीं होता मेरे परिचित और रिश्तेदार परिवार में हादसा सुबह-सुबह हुआ |

राधेश्याम अग्रवाल

समाजसेवी

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/lokvarta/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481