थाना ऐशबाग द्वारा , तीन हजार रुपये के ईनामी फरार आरोपी को छूरी के साथ एवं 04 वर्षो से अधिक समय से स्थाई वारंट में फरार वारंटी किया गिरफ्तार

0
Spread the love

//  थाना ऐशबाग//

थाना ऐशबाग द्वारा , तीन हजार रुपये के ईनामी फरार आरोपी को छूरी के साथ एवं 04 वर्षो से अधिक समय से स्थाई वारंट में फरार वारंटी किया गिरफ्तार

घटना का विवरण – दिनांक 07.08.24 को फरियादी अल्फिया खान पिता युसुफ खान उम्र 19 साल निवासी म.नं. 104 हाउसिंग बोर्ड कालोनी थाना ऐशबाग भोपाल ने अपनी मम्मी तस्लीम खान के साथ थाना उपस्थित आकर मौखिक रिपोर्ट किया दिनांक 06/06/2024 को रिंकू ठाकुर द्वारा मेरे पिता युसुफ खान के साथ मां बहन की गंदी गंदी गालियां देकर मारपीट की गई थी जिसकी मेरे पिताजी ने थाना ऐशबाग भोपाल में रिपोर्ट की थी । रिपोर्ट करने की बात पर से रिंकू ठाकुर आये दिन मुझे फोन करके धमकी देता है एवं गाली गलौच करता है । दिनांक 07/08/24 को रात को मै अपने घर पर थी रिंकू ठाकुर ने अपनी मम्मी के मोबाईल से फोन किया फोन मैने उठाया तो रिंकू ठाकुर मुझे मां बहन की गंदी गंदी गालियां देने लगा और मुझसे बोला कि तुम लोगो ने जो मेरी पुलिस में रिपोर्ट की थी वो अपना केस वापस ले लो यदि केस वापस नहीं लोगे तो मैं तुझे व तेरे घर वालो को जान से खत्म कर दूंगा घटना मेरी मम्मी व पापा ने देखी सुनी है । की रिपोर्ट पर अपराध क्र.355/2024 धारा 296, 232,351(4), 351(2)BNS का पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया। दौराने विवेचना में फरार आरोपी दीपक राय उर्फ रिंकू ठाकुर की इनामी उदघोषणा कराई गई ।

वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक श्री विजय बहादुर सिंह सेंगर के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन कर आरोपी व वारंट में फरार आरोपी की धर पकड हेतु टीम को लगाया गया ।

पुलिस टीम को मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति जो सफेद रंग की टी-शर्ट व हल्के ग्रे रंग की जींस पेंट पहने हरिराम का बाग अभिरूचि परिसर के पास छुरी लिये घूम रहा है । सूचना को गंभीरता से लेते हुए हरिराम का बाग के पास रवाना होकर मौके पर पहुंचा देखा कि मुखबिर के बताये हुलिये का सफेद रंग की टी-शर्ट व हल्के ग्रे रंग की जींस पेंट पहने एक लडका दिखा जो पुलिस को देखकर इधर उधर भागने की कोशिश करने लगा जिसे हमराह बल की मदद से घेराबंदी कर पकडा व नाम पता पूछा जिसने अपना नाम दीपक राय उर्फ रिंकू ठाकुर पिता पप्पू राय उम्र 31 साल निवासी म.नं. 109 गली नं. 09 छोला मार्ग चांदबाडी गरीब नगर हुजूर भोपाल थाना छोलामंदिर भोपाल का बताया जिसकी साक्षीगण के समक्ष तलाशी लेने पर एक लोहे की धारदार छुरी मिली जिससे छुरी रखने के संबंध वैध दस्तावेज मांगे गये जो नही होना बताया । आरोपी का कृत्य धारा 25 आर्म्स एक्ट का पाया जाने से वं आरोपी के पास से मिली उक्त छुरी को जप्त कर विधिवत गिरफ्तार कर अप.क्र 325/25 धारा 25 आर्म्स एक्ट का पंजीबध्द किया गया । तथा तस्दीक करने पर पाया गया की आरोपी दीपक उर्फ रिंकू थाना ऐशबाग के 02 आपराधो में पूर्व से फरार चल रहा है जिसमें 3000 हजार रुपये की इनामी उदघोषणा कराई गई थी। जिसमे फाँर्मल गिरफ्तारी की गई।
धर पकड में शामिल पुलिस टीम- निरीक्षक विजय बहादुर सिंह सेंगर प्रआर 3095 प्रेमनारायण , प्रआर 2792 संतोष सिंह ,आर 251 राधेश्याम, आर 1154 सुनील माधव, आर 4256 श्लोक पाठक ,आर 3561 सुनील राजपूत, आर 4328 नीलेश पटेल की सराहनीय भूमिका रही
जप्तीः – 01 लोहे की छुरी
गिरफ्तार आरोपीः- दीपक राय उर्फ रिंकू ठाकुर पिता पप्पू राय उम्र 31 साल निवासी म.नं. 109 गली नं. 09 छोला मार्ग चांदबाडी गरीब नगर हुजूर भोपाल थाना छोलामंदिर भोपाल
स्थाई वारंटी की जानकारी – वांरटी राहुल तिवारी पिता श्री बृजमोहन तिवारी उम्र 21 साल ( वर्तमान में 32 साल ) निवासी 1587 मुल्लु सिहं का मकान शंकराचार्य नगर थाना स्टेशन बजरिया भोपाल के मान. न्याया. श्रीमान सुरेश बारगीया जे एम एफ सी महोदय भोपाल की न्यायालय के प्रकरण क्रमांक आर. टी. क्रं. 10848/12 अप. क्रं. 528/12 धारा 147, 148, 149, 294, 323, 324 भादवि एवं 25, 27 आर्मस एक्ट में जारी स्थाई वारंट में वारंटी राहुल तिवारी पिता श्री बृजमोहन तिवारी उम्र 21 साल ( वर्तमान में 32 साल ) निवासी 1587 मुल्लु सिहं का मकान शंकराचार्य नगर थाना स्टेशन बजरिया भोपाल के स्थाई गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया जिनमें वह बर्ष 2022 से फरार चल रहा था।
पुलिस कार्यवाहीः- दिनांक 17.08.25 को मुखबिर सूचना प्राप्त हुई की वांरटी नादरा बस स्टैण्ड के पास घूम रहा है । मौके पहुंचकर वांरटी तलाश किया जो नादरा बस स्टैण्ड के पास दिखा जिसकी घैरावंदी कर पकडा गया। जिससे नाम पता पूछा जिसने अपना नाम राहुल तिवारी पिता श्री बृजमोहन तिवारी उम्र 21 साल ( वर्तमान में 32 साल ) निवासी 1587 मुल्लु सिहं का मकान शंकराचार्य नगर थाना स्टेशन बजरिया भोपाल का बताया जिसे वारंट के संबंध में बताकर विधिवत समक्ष साक्षी गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया।
धर पकड में शामिल पुलिस टीम- निरीक्षक विजय बहादुर सिंह सेंगर , प्रआर 1350 बसंती लाल , आर 251 राधेश्याम,आर 1154 सुनील की सराहनीय भूमिका रही
गिरफ्तार स्थाई वारंटी – राहुल तिवारी पिता श्री बृजमोहन तिवारी उम्र 21 साल ( वर्तमान में 32 साल ) निवासी 1587 मुल्लु सिहं का मकान शंकराचार्य नगर थाना स्टेशन बजरिया भोपाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed


Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/lokvarta/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481