जबलपुर में नर्मदा में तैरकर तिरंगा यात्रा

0
Spread the love

मध्यप्रदेश में 15 अगस्त से पहले जगह-जगह तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है। भोपाल में बड़े तालाब पर नावों पर तिरंगा लहराया गया। वॉटर स्पोर्ट्स प्लेयर्स ने भारत माता की जय के नारे लगाते हुए बोटिंग की। जबलपुर में नर्मदा नदी में तैरकर 10 किलोमीटर लंबी तिरंगा यात्रा निकाली गई।

भोपाल में सीएम डॉक्टर मोहन यादव ने क्रूज लेक प्रिंसेस में सवार होकर तिरंगा लहराया। बोट क्लब से सीएम कोलार पहुंचे। यहां 32 किलोमीटर लंबी तिरंगा यात्रा को हरी झंडी दिखाई। वे खुली जीप में सवार हुए। यात्रा कोलार से बैरागढ़ पहुंची, जिसमें हजारों लोग शामिल हुए।

जबलपुर में अखंड भारत संकल्प तिरंगा तैराकी यात्रा का आयोजन किया गया। यह यात्रा सुबह साढ़े 8 बजे जिलहरी घाट से शुरू हुई। इसमें 100 से ज्यादा लोगों ने हिस्सा लिया। 10 किमी तक नर्मदा नदी में एक घाट से दूसरे घाट तक तैराकी की। इस यात्रा में 6 साल की प्रज्ञा भदौरिया भी शामिल हुई। यात्रा करीब 2 घंटे में तिलवारा घाट पहुंची।

तस्वीरों में देखें तिरंगा यात्रा

भोपाल में सीएम ने बड़ा तालाब पर बोट पर जनता को संबोधित किया।
भोपाल में सीएम ने बड़ा तालाब पर बोट पर जनता को संबोधित किया।
भोपाल में तिरंगा यात्रा के लिए सुबह से ही लोग बोट क्लब पर जुटने लगे।
भोपाल में तिरंगा यात्रा के लिए सुबह से ही लोग बोट क्लब पर जुटने लगे।
भोपाल में बोट क्लब पर तिरंगा यात्रा में पुलिसकर्मी भी शामिल हुए हैं।
भोपाल में बोट क्लब पर तिरंगा यात्रा में पुलिसकर्मी भी शामिल हुए हैं।
भोपाल में पुलिस अफसर बोटिंग के दौरान तिरंगा लहराते हुए नजर आए।
भोपाल में पुलिस अफसर बोटिंग के दौरान तिरंगा लहराते हुए नजर आए।
जबलपुर में 6 साल की प्रज्ञा नर्मदा नदी में आयोजित तिरंगा यात्रा में शामिल हुई।
जबलपुर में 6 साल की प्रज्ञा नर्मदा नदी में आयोजित तिरंगा यात्रा में शामिल हुई।
सतना पुलिस ने तिरंगा बाइक रैली निकाली। रैली में लेडी पुलिस अफसर भी शामिल रहीं।
सतना पुलिस ने तिरंगा बाइक रैली निकाली। रैली में लेडी पुलिस अफसर भी शामिल रहीं।
धार में पुलिसकर्मियों ने बाइक पर तिरंगा हाथ में लिए रैली निकाली।
धार में पुलिसकर्मियों ने बाइक पर तिरंगा हाथ में लिए रैली निकाली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/lokvarta/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481