एडीजी योगेश देशमुख, राकेश गुप्ता को मिला विशिष्ट सेवा पदक

0
Spread the love

मध्यप्रदेश पुलिस के चार पुलिस अफसरों को विशिष्ट सेवा और 17 को सराहनीय सेवा पदक मिला है। इन आईपीएस, एसपीएस और पुलिस सेवा के अधिकारियों और कर्मचारियों को अगले साल 15 अगस्त पर दिल्ली में इन पदकों से सम्मानित किया जाएगा।

विशिष्ट सेवा पदक पाने वाले अफसरों में एमपी के एडीजी योगेश देशमुख, राकेश गुप्ता के अलावा कांस्टेबल देवेन्द्र कुमार कौशल और हेड कांस्टेबल वाल्टर हेनरी एक्का शामिल हैं। एमपी पुलिस को इस साल वीरता पदक नहीं मिल पाया है।

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने सराहनीय सेवा और विशिष्ट सेवा पदक के लिए चुने गए अफसरों के वे ही पदनाम सूची में लिखे हैं, जो प्रस्ताव भेजते समय थे। पदक पाने वाले अफसरों में छह आईपीएस, छह एसपीएस और नौ पुलिस मुख्यालय से संबद्ध निरीक्षक, एसआई, एएसआई, हेड कांस्टेबल और कांस्टेबल शामिल हैं।

इन्हें मिला सराहनीय सेवा पदक

  • सीमा अलावा डिप्टी कमिश्नर पुलिस
  • धर्मेंद्र सिंह भदौरिया डीआईजी
  • विजय कुमार खत्री डीआईजी
  • आशीष खरे एआईजी
  • नीरज पांडेय एएसपी
  • रूपेश कुमार द्विवेदी एएसपी
  • राजेश सहाय एसपी
  • दिनेश कुमार सिंह डीएसपी
  • प्रवीण पवार निरीक्षक
  • कुंजेश श्रीवास्तव निरीक्षक
  • वीरेंद्र सिंह डीएसपी
  • मनोज कुमार दुबे निरीक्षक
  • मनेता राय निरीक्षक
  • अलरिज विन्सेंट सिंह डीएसपी
  • राजेंद्र कुमार दुबे एएसआई
  • कल्याण सिंह हेड कांस्टेबल
  • अशोक राव सावंत एएसआई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/lokvarta/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481