05 वर्षो से 03 स्थाई वारंटो में फरार वारंटी को थाना ऐशबाग पुलिस द्वारा किया गिरफ्तार

0
Spread the love

05 वर्षो से 03 स्थाई वारंटो में फरार वारंटी को थाना ऐशबाग पुलिस द्वारा किया गिरफ्तार

अपराधों की रोकथाम एवं आगामी त्योहारों के दौरान शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा फरार स्थाई वारंटियों को गिरफ्तार करनें हेतु निर्देशित किया गया है।
उक्त निर्देशों के अनुक्रम में पुलिस उपायुक्त जोन – 01 भोपाल श्री शशांक, श्रीमान अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जोन-1 श्रीमती रश्मि अग्रवाल दुबे, श्रीमान सहायक पुलिस आयुक्त श्रीमती बिट्टू शर्मा जहाँगीराबाद संभाग के निर्देशन में थाना प्रभारी थाना ऐशबाग निरीक्षक श्री विजय बहादुर सिंह सेंगर के नेतृत्व में वारंटियों की धरपकड हेतु विशेष टीम का गठन किया गया।

स्थाई वारंटी की जानकारी – वांरटी शोएब खान पिता मुख्तार खान उम्र 42 साल नि. म.नं. 606 सुदामा नगर ऐशबाग भोपाल के मान. न्याया. श्री सुरेश बारगीया जेएमएफसी भोपाल के न्यायालय से आरटी नं. 3454/22 धारा 138 एनआई एक्ट, मान. न्यायालय श्री अजय प्रताप सिंह यादव के न्यायालय से आरटी नं. 16849/19 धारा 138 एनआई एक्ट एवं मान. न्याया. श्री तथागत यागनिक जे.एम.एफ.सी. भोपाल के न्यायालय से आरटी नं 3207/23 धारा 138 एनआई एक्ट द्वारा वारं टीशोएब खान पिता मुख्तार खान उम्र 42 साल नि. म.नं. 606 सुदामा नगर ऐशबाग भोपाल के स्थाई गिरफ्तारी वारंट जारी किये गये है जिसमें कुल 03 स्थाई वारंट जारी किये गये थे जिनमें वह बर्ष 2019 से फरार चल रहा था।
पुलिस कार्यवाहीः-
दिनांक 21.07.25 को मुखबिर सूचना प्राप्त हुई की वांरटी थाना ऐशबाग क्षेत्र में घूम रहा है । वांरटी के मोबाईल नंबर का पता कर, मोबाईल नंबर की लोकेशन ट्रेस की गई वारंटी की गोविन्दपुरा गुरूद्वारे के पीछे होने की जानकारी मिलने पर मौके पहुचे वारंटी शोएब दिखा जिसकी घैरावंदी कर पकडा गया। जिससे नाम पता पूछा जिसने अपना नाम शोएब खान पिता मुख्तार खान उम्र 42 साल नि. म.नं. 606 सुदामा नगर ऐशबाग भोपाल का बताया जिसे वारंट के संबंध में बताकर विधिवत समक्ष साक्षी गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया ।

धर पकड में शामिल पुलिस टीम- निरीक्षक विजय बहादुर सिंह सेंगर ,प्रआर 1527 तनवीर खान, आर 4577 अर्पित दुबे व आर 4924 पंकज गौतम की सराहनीय भूमिका रही
गिरफ्तार स्थाई वारंटी – शोएब खान पिता मुख्तार खान उम्र 42 साल नि. म.नं. 606 सुदामा नगर ऐशबाग भोपाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *