मुरैना में कहा-पिता के टुकड़े घर लाई; उन्हें विरासत में पैसा नहीं शहादत मिली

0
Spread the love

प्रियंका गांधी की मुरैना में सभा। - Dainik Bhaskar

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी मुरैना में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए भावुक हो गईं। उन्होंने कहा कि मैं जब 19 साल थी, तब अपने पिता के टुकड़ों को घर लाई थी। मोदी जी कहते हैं कि मेरे पिता ने उनकी मां से विरासत लेने के लिए कोई कानून बदल दिया था। मोदी जी इस बात को समझ नहीं पाएंगे कि मेरे पिता को विरासत में धन दौलत नहीं मिली। मेरे पिता को विरासत में शहादत मिली।

प्रियंका गांधी ने पीएम मोदी को लेकर कहा कि वे जनता से कट गए हैं। किसी गरीब के घर, किसी गांव नहीं जाते। इसलिए उन्हें जनता के दुख दर्द का पता नहीं है। प्रियंका ने जनता से पूछा कि आपने कभी मोदी जी के मुंह से बेरोजगारी शब्द सुना है क्या?

प्रियंका गांधी ने इलेक्टोरल बॉन्ड के बहाने बीजेपी पर निशाना साधा। साथ ही बेरोजगारी, महंगाई, नोटबंदी और जीएसटी जैसे मुद्दे उठाकर बीजेपी सरकार को जमकर घेरा।

मुरैना में कांग्रेस नेताओं ने मंच पर प्रियंका गांधी का बड़ी माला से स्वागत किया।
मुरैना में कांग्रेस नेताओं ने मंच पर प्रियंका गांधी का बड़ी माला से स्वागत किया।

प्रियंका गांधी के भाषण की बड़ी बातें –

मैं पिता के टुकड़े घर लाई, मैं नाराज थी
प्रियंका गांधी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा- मैं अपने शहीद पिता के टुकड़े घर लाई। तो मैं नाराज थी इस देश से। मैं समझी इस तरह की नाराजगी उसी से होती है जिससे प्रेम होता है। मोदी जी मेरे पिता को देशद्रोही बोलते हैं। वे कहते है मेरे पिता ने कोई कानून बदल दिया उनकी मां से विरासत लेने के लिए। मोदी जी इस बात को समझ नहीं पाएंगे कि मेरे पिता को विरासत में धन दौलत नहीं मिली। मेरे पिता को विरासत में शहादत मिली।

इलेक्टोरल बॉन्ड के नाम पर बीजेपी ने वसूली की
प्रियंका गांधी ने कहा- जिन लोगों पर मोदी जी ने छापा डलवाया था। उनसे उनकी पार्टी चंदा लेती है। फिर छापे बंद। फिर जिन पर केस डाले थे। और जिन पर मुकदमे डाले थे, उनसे चंदा लेते हैं और मुकदमे ठंडे बस्ते में चले जाते हैं। आप चंदा ले रहे थे कि वसूली कर रहे थे। जैसे रास्ते के गुंडे होते हैं, आपकी दुकान पर आकर बोलते हैं हफ्ता दो। यही तो कर रहे थे ये लोग। ऐसा करके इन्होंने अपनी पार्टी को सबसे अमीर बना लिया।

मोदी जी जनता से पूरी तरह से कट गए हैं
प्रियंका ने कहा- मोदी जी मंच पर आते हैं। बड़े-बड़े उद्घाटन करते हैं। टीवी पर दिखते हैं। भाषण देते हैं तो इतने साफ-सुधरे। धूल-मिट्टी का नाम निशान नहीं। वे कैसे जानेंगे कि किस धूल-मिट्टी में जी रहे हैं आप। कैसे जानेंगे कि आप गरीबी के दलदल में फंसे हैं। 10 सालों में उन्होंने देश को और गरीबी में धकेल दिया। वे नहीं जान पाएंगे। क्योंकि उनका आपके बीच आना बंद हो गया है। वे जनता से पूरी तरह से कट गए हैं।

कांग्रेस पार्टी हिंदू धर्म की सीख पर आधारित
प्रियंका गांधी ने कहा- महात्मा गांधी ने जो आंदोलन किया ब्रिटिश साम्राज्य के खिलाफ, वह हिंदू धर्म की सीख पर आधारित था। कांग्रेस पार्टी किस पर आधारित है। हिंदू धर्म जो सिखाता है उस पर आधारित है। महात्मा गांधी ने जो आंदोलन किया उसमें एक ही उनकी धारणा थी। सत्य के पथ पर चलना। इसी के आधार पर ये देश आजाद हुआ।

हर चीज पर जीएसटी, इसलिए महंगाई बढ़ी
देश में नोटबंदी की गई। मोदी जी ने कहा सारा काला धन आ जाएगा। क्या ये आया? उन्होंने आपको कोई हिसाब दिया। कोई काला धन आया ही नहीं। नोटबंदी से छोटे उद्योग, कारोबार चौपट हो गए। इसके बाद जीएसटी लाए। हर चीज पर टैक्स। महंगाई वैसे भी बढ़ गई है। इस सरकार ने जहां जहां से आपको रोजगार मिल रहे थे वो सारे साधन बंद कर दिए।

मुरैना में प्रियंका गांधी की सभा को लेकर मिनट-टु-मिनट अपडेट के लिए नीचे दिए ब्लॉग से गुजर जाइए

अपडेट्स

10:50 PM2 मई 2024

ये लोग आपके साथ खिलवाड़ करते हैं

प्रियंका गांधी ने कहा- ये लोग आपके साथ खिलवाड़ करते हैं। कभी कहते हैं कांग्रेस पार्टी आपका मंगलसूत्र चुराने वाली है। प्रधानमंत्री कहते हैं कि कांग्रेस एक्सरे मशीन लेकर आपके घर में घुसकर आपका मंगलसूत्र, आपका सोना ले जाएंगे। ऐसी फिजूल की बात आपने सुनी है। 55 साल इस देश में कांग्रेस की सरकार चली। कभी आपके मंगलसूत्र चोरी किए है? कभी किसी ने आपका सोना चोरी किया। इंदिरा ने देश को सोना दिया। मेरी मां का मंगलसूत्र इस देश को कुर्बान है।

10:49 PM2 मई 2024

हिंदू धर्म सत्य है, इस देश का आधार सत्यमेव जयते है

सच्चाई महंगाई है। सच्चाई बेरोजगारी है। इस सच्चाई को पहचानो। ये देश किस दिशा में जा रहा है। इस देश के नेता कितने निकम्मे बन गए हैं। 10 सालों के राज के बाद आपके सामने आते हैं तो आपको एक चीज नहीं गिनाते जो इन्होंने आपके लिए की। आपको सिर्फ धर्म की बात बताते हैं। वो बात जिससे आपके जज्बात उभरे। जिससे आपको लगे कि मेरे धर्म पर कुछ आंच आने वाली है। आपको लगे कि कोई मेरे धर्म के साथ खिलवाड़ कर रहा है। इसके जरिए आपका वोट लेते हैं। और सत्ता में रहते हैं, पहचानिए इनको।

सभा में प्रियंका गांधी जनता का अभिवादन करते नजर आईं
सभा में प्रियंका गांधी जनता का अभिवादन करते नजर आईं

हम सब धार्मिक हैं। इस देश में कोई ऐसा नहीं जो धार्मिक नहीं हैं। इंदिरा जी ने मुझे पूजा करना सिखाया। पूजा के कमरे में रोज सुबह बैठती थी। राजीव जी के साथ मैं मंदिर जाती थी। मेरी मां विदेश से यहां आई। यहां की परंपरा सीखीं। उन्होंने मुझे सिखाया धर्म क्या होता है। हिंदू धर्म क्या है। हिंदू धर्म सत्य है। इस देश का आधार सत्यमेव जयते है।

10:31 PM2 मई 2024

वे देशभक्ति और देश सेवा की भावना नहीं समझ सकते

मोदी जी इंदिरा गांधी जैसी शहीद के बारे में उल्टी सीधी बातें करते हैं। वो सिर्फ परिवारवाद देखते हैं। लेकिन देशभक्ति नहीं देखते, देश सेवा नहीं देखते। वो इस भावना को नहीं समझ पाएंगे। हमें देशद्रोही कहे। हमें घर से निकाल दे। मेरे भाई को संसद से निकाल दिया। हम पर केस डाले। मेरे भाई पर इतने केस डाल दिए कि कभी इधर, कभी उधर, कभी गुजरात में, कभी बिहार में वो जाता है कचहरी, जाएंगा, कुछ भी कर ले। मार डाले। लेकिन ये भावना हमारे दिल से कोई नहीं निकाल सकता।

06:40 PM2 मई 2024

मैं पिता के टुकड़े घर लाई, मैं नाराज थी

19 साल की उम्र में मैं अपने शहीद पिता के टुकड़े घर लाई। तो मैं नाराज थी इस देश से। मेरे दिल में ये भावना थी कि मैंने अपने पिता को भेजा, तुम्हारा काम का सुरक्षित रखना। मैंने अपने पिता को हिफाजत से तुम्हारे पास भेजा। लेकिन मुझे टुकड़े लौटा दिए। मैं समझती हूं शहादत का क्या मतलब है।

आज मैं 52 साल की हूं, पहली बार मैंने मंच पर ये बात सार्वजनिक की है। वो नाराजगी थी, मैं समझी इस तरह की नाराजगी उसी से होती है जिससे प्रेम होता है। मेरे देश के लिए मेरे दिल में कितना प्रेम है मैं कैसे समझाऊं। मोदी जी मेरे पिता को देशद्रोही बोलते हैं। वे कहते है मेरे पिता ने कोई कानून बदल दिया उनकी मां से विरासत लेने के लिए। तो मेरे दिल.. मोदी जी इस बात को समझ नहीं पाएंगे। कि मेरे पिता को विरासत में धन दौलत नहीं मिली। मेरे पिता को विरासत में शहादत मिली।

पिता की बात करते हुए भावुक हो गईं प्रियंका गांधी।
पिता की बात करते हुए भावुक हो गईं प्रियंका गांधी।
06:30 PM2 मई 2024

प्रियंका बोलीं- इलेक्टोरल बॉन्ड के नाम बीजेपी ने वसूली की

प्रियंका गांधी ने कहा- जिन लोगों पर मोदी जी ने छापा लगवाया था। उनसे उनकी पार्टी चंदा लेती है। फिर छापे बंद। फिर जिन पर केस डाले थे। और जिन पर मुकदमे डाले थे, उनसे चंदा लेते हैं और मुकदमे ठंडे बस्ते में चले जाते हैं। आप चंदा ले रहे थे कि वसूली कर रहे थे। जैसे रस्ते के गुंडे होते हैं, आपकी दुकान पर आकर बोलते हैं हफ्ता दो। यही तो कर रहे थे ये लोग। ऐसा करके इन्होंने अपनी पार्टी को सबसे अमीर बना लिया।

06:23 PM2 मई 2024

वैक्सीन वाली कंपनी से मोदी जी की पार्टी ने चंदा लिया

आपको कोविड की वैक्सीन लगी थी। वैक्सीन के सर्टिफिकेट पर किसका चेहरा था। मोदी जी का चेहरा था। आज क्या पता चल रहा है। उस वैक्सीन में कुछ और भी था। मतबल उस वैक्सीन से कुछ लोगों को दिल का दौरा पड़ सकता है, अचानक वो मर जाते हैं, आज पता चल रहा है। वो एक ही कंपनी थी। कंपनी कहती है कि कुछ लोगों को रिएक्शन हो सकता है। उस कंपनी से मोदी जी की पार्टी ने चंदा लिया।

06:20 PM2 मई 2024

ये इलेक्टोरल बॉन्ड स्किम लाए, खूब चंदा जोड़ा

सच्चाई ये है कि हद से ज्यादा इन्होंने सत्ता और धन बटोर रखा है। आपको कहते हैं हम बहुत ईमानदार हैं। इन्होंने एक इलेक्टोरल बॉन्ड स्किम निकाली। जो भी इनको चंदा देगा उनका नाम गुप्प रहेगा। ये चंदा इकट्ठा करते रहे। आज दुनिया में सबसे अमीर राजनीति पार्टी कौन है, सब जानते हैं। भाजपा में पैसा ही पैसा है। ये पैसा, ये धन आया कहां से। कोर्ट ने इस स्किम को गलत बताया। कहा लिस्ट निकालो। किस किस से चंदा लिया। सब सामने आ गया।

06:15 PM2 मई 2024

मोदी जी ने देश को और गरीबी में धकेल दिया

मोदी जी मंच पर आते हैं। बड़े-बड़े उद्घाटन करते हैं। टीवी पर दिखते हैं। भाषण देते हैं तो इतने साफ-सुधरे। धूल-मिट्टी का नाम निशान नहीं। वे कैसे जानेंगे कि किसी धूल-मिट्टी में जी रहे हैं आप। कैसे जानेंगे कि आप गरीबी के दलदल में फंसे हैं। 10 सालों में उन्होंने देश को और गरीबी में धकेल दिया। वे नहीं जान पाएंगे। क्यों उनका आपके बीच आना बंद हो गया है। मीडिया भी खरबपतियों ने खरीद रखा है। जो दिखाना चाहते है वही दिखाते है। विपक्ष ने इस कदर दबा रखा है मोदी जी ने। फिर भी हम लड़ते रहते है। क्योंकि हम इनकी सत्ता से डरते नहीं है।

06:08 PM2 मई 2024

मोदी जी जनता से कट गए हैं

मोदी जी महलों में रहते हैं। बड़ी-बड़ी गाड़ियों में घुमते हैं। बड़े-बड़े हवाई जहाजों में घुमते हैं। आपके बीच आते हैं तो इस तरह मंच पर आते हैं। कभी किसी के घर या गांव में देखा है क्या उनको? वाराणसी में वे किसी के घर नहीं गए। वे जनता से पूरी तरह से कट गए हैं।

06:04 PM2 मई 2024

मोदी के मुंह से बेरोजगारी शब्द सुना हो तो बताओ

हमारी परंपरा रही है कि जो सत्ता में रहता है देश की सेवा ही उसका धर्म रहता है। वो जनता को सर्वोपरी रखता है। भगवान की तरह मानता है। आज हमारी सरकार जनता के लिए नहीं चल रही है। जब इनके नेता भाषण देने आते है तो बताइए क्या क्या बातें करते हैं। मोदी जी के मुंह से अगर किसी ने बेरोजगारी शब्द सुना हो तो बताओ। 10 साल से प्रधानमंत्री है। पूरी दुनिया का भ्रमण किया है। मोदी जी क्या इस देश की जनता को भूल गए हैं? क्या जनता से कट गए हैं?

06:03 PM2 मई 2024

कांग्रेस पार्टी हिंदू धर्म की सीख पर आधारित

महात्मा गांधी ने जो आंदोलन किया ब्रिटिश साम्राज्य के खिलाफ, वह हिंदू धर्म की सीख पर आधारित था। कांग्रेस पार्टी किस पर आधारित है। हिंदू धर्म जो सिखाता है उस पर आधारित है। महात्मा गांधी ने जो आंदोलन किया उसमें एक ही उनकी धारणा थी। सत्य के पथ पर चलना। इसी के आधार पर ये देश आजाद हुआ।

05:54 PM2 मई 2024

मोदी जी ने गिने चुने खरबपतियों का 16 लाख करोड़ रुपए का कर्ज माफ किया

बड़े खरबपतियों पर जो टैक्स लगा है, क्या मोदी जी ने उन पर भी टैक्स बढ़ाया है? नहीं बढ़ाया। उन पर लगा टैक्स वहीं का वहीं है। आप पर टैक्स बढ़ गया है। उनके कर्ज मोदी जी ने 16 लाख करोड़ माफ किया है। ये आंकड़ा समझना मुश्किल है।

आज देश का किसान आत्महत्या करता है और देश का खरबपति देश की संपत्ति से आपके सरकारी बैंकों से 16 लाख करोड़ रुपए का अपना कर्ज माफ करा लेता है। ये सरकार चल रही है देश में।

05:48 PM2 मई 2024

हर चीज पर जीएसटी, इसलिए महंगाई बढ़ी

देश में नोटबंदी की गई। मोदी जी ने कहा सारा काला धन आ जाएगा। क्या ये आया? उन्होंने आपको कोई हिसाब दिया। कोई काला धन आया ही नहीं। नोटबंदी से छोटे उद्योग, कारोबार चौपट हो गए। इसके बाद जीएसटी लाए। हर चीज पर टैक्स। महंगाई वैसे भी बढ़ गई है।

05:44 PM2 मई 2024

सरकार ने रोजगार के सारे साधन बंद कर दिए

इस सरकार ने जहां जहां से आपको रोजगार मिल रहे थे वो सारे साधन बंद कर दिए। सरकार के बड़े बड़े कारखाने होते थे। इनके सारे सब्सडरी इन्होंने अपने खरबपति मित्रों को दे दिए है। कोयले की खदानें, बंदरगाह, हवाई अड्डे, सड़कें, बिजली बनाने के कारखाने आज सारे प्रधानमंत्री के गिने चुने खरबपति मित्रों को सौंप दिए गए हैं।

05:44 PM2 मई 2024

अग्निवीर मतलब आपको बेटा 4 साल बात लौट आएंगा

सरकार अग्निवीर स्किम लाई। इसका मतलब है बेटा सेना में भर्ती होगा, 4 साल बाद वापस घर आ जाएगा। फिर से बेरोजगार हो जाएगा। सेना में जितनी सुविधाएं पहले मिलती थी। अब नहीं मिलेगी।

05:38 PM2 मई 2024

देश में बेरोजगारी 45 साल में सबसे ज्यादा

देश में 10 साल से नरेंद्र मोदी की सरकार है। वो किस तरह की सरकार है। उसने आपके लिए क्या-क्या किया, क्या-क्या नहीं किया। ये बात आपको समझनी पड़ेगी। आपकी परिस्थिति क्या है। आज देश में बड़ी बड़ी समस्याएं है।

बेरोजगारी 45 साल में सबसे ज्यादा है। माता-पिता मेहनत से बच्चों को पढ़ाते हैं। चाहते हैं कि उनके बच्चों का भविष्य उज्जवल हो। महंगाई इतनी बढ़ गई है कि इतना करना भी मुश्किल है। मिट्टी का तेल, दाल, सब्जियों सबका भाव बढ़ गया है।

05:31 PM2 मई 2024

ये वीरों की धरती, ये पवित्र धरती

प्रियंका ने कहा- ये वीरों की धरती है। आपने यहां से अपने जवान बेटे सरहदों पर भेजे, सेना में भेजे। ये धरती हमेशा पवित्र धरती मानी जाएगी।

05:25 PM2 मई 2024

प्रियंका गांधी के साथ जीतू पटवारी और भंवर जितेंद्र सिंह भी मौजूद

05:20 PM2 मई 2024

मंच पर पहुंची प्रियंका गांधी

प्रियंका गांधी मंच पर पहुंच गईं हैं। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया है।

04:27 PM2 मई 2024

मंच पर प्रियंका गांधी का इंतजार

मुरैना में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार समेत पार्टी के दूसरे बड़े नेता मौजूद हैं। कुछ ही देर में प्रियंका गांधी भी पहुंचने वाली हैं।

04:17 PM2 मई 2024

प्रियंका गांधी को सुनने बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और लोग पहुंचे

04:11 PM2 मई 2024

वीडी बोले- प्रियंका जहां जाती है, कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो जाता है

04:07 PM2 मई 2024

प्रियंका की सभा को लेकर जानकारी दे रहे भास्कर संवाददाता रतन मिश्रा

04:00 PM2 मई 2024

जीतू पटवारी बोले- बीजेपी भी हमारे घोषणा पत्र की बात कर रही

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि प्रियंका गांधी मुरैना आ रही हैं। पटवारी ने बीजेपी पर भी जमकर निशाना साधा।

03:51 PM2 मई 2024

मुरैना सीट पर पिछले 3 चुनाव का रिजल्ट देखिए –

03:42 PM2 मई 2024

मुरैना सीट इनके बीच मुख्य मुकाबला

03:35 PM2 मई 2024

मुरैना दौरे पर प्रियंका गांधी, कुछ ही देर में करेंगी सभा

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी कुछ ही देर में मुरैना में चुनावी सभा को संबोधित करेंगी। वे इस लोकसभा चुनाव में पहली बार मध्यप्रदेश के दौरे पर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/lokvarta/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481