भोपाल के सबसे अमीर प्रत्याशी गुप्त ने नहीं दिया चुनाव खर्च का ब्योरा, नोटिस जारी

कांग्रेस प्रत्याशी समेत 21 प्रत्याशी अब तक 16 लाख ही खर्च कर पाए
भोपाल लोकसभा सीट के लिए भाजपा प्रत्याशी आलोक शर्मा चुनाव प्रचार में अब तक सबसे ज्यादा खर्च कर चुके हैं। दो दिन पहले उन्होंने भारत निर्वाचन आयोग को 46.45 लाख रुपए के खर्चे का ब्यौरा दिया है। इसके उलट कांग्रेस प्रत्याशी अब तक सिर्फ 9 लाख रुपए ही खर्च कर पाएं हैं। भोपाल लोक सभा सीट के लिए कुल 22 उम्मीदवार मैदान में है।
कांग्रेस प्रत्याशी समेत 21 प्रत्याशी अब तक कुल मिलाकर 16.40 लाख रुपए ही खर्च कर पाएं हैं। यह भाजपा प्रत्याशी शर्मा के कुल खर्च से करीब 65% कम है। दो निर्दलीय प्रत्याशी में से एक ने 1 लाख और एक ने करीब डेढ़ लाख रुपए अब तक खर्च होना बताया है। एक प्रत्याशी ने अपना खर्च निल बताया है, जबकि अब तक खर्च की जानकारी नहीं देने पर पूर्व स्पेशल डीजी मैथिली शरण गुप्त को नोटिस जारी किया गया है। दो दिन के जानकारी देने को कहा गया है।
आलोक शर्मा रोजाना 4 लाख और अरुण 75 हजार रुपए खर्च कर रहे
भाजपा प्रत्याशी शर्मा ने 27 अप्रैल को आयोग को अब तक करीब 26 लाख रुपए खर्च करना बताया था। चार दिन बाद 1 मई को जानकारी देते हुए बताया कि अब तक 46 लाख रुपया खर्च कर चुके हैं। यानी बीते 5 दिन में करीब 20 लाख खर्च कर चुके हैं, यानी हर दिन करीब 4 लाख रुपए। इधर, कांग्रेस प्रत्याशी अरुण श्रीवास्तव ने 27 अप्रैल को खर्च 6 लाख बताया था, अब 9 लाख रुपए से ऊपर खर्च करना बताया है। यानी वे हर दिन करीब 75 से 80 हजार रुपए खर्च कर रहे हैं।
यह जानकारी देना होगा…प्रत्याशियों के चुनाव खर्चों में प्रचार और उससे जुड़े सभी तरह के खर्च शामिल रहते हैं। इसमें उनके और समर्थकों द्वारा प्रचार के लिए गाड़ियों से लेकर टेंट, खाना-पीना, नाश्ता, पंखे, फूल, गुलदस्ते समेत सभी तरह के सामान और प्रचार माध्यम खर्च में जोड़े जाते हैं।
EKTA
