कर्पूर गौरम स्वरूप में सजे बाबा बटेश्वर

0
Spread the love

सावन के प्रथम सोमवार पर पुराने शहर स्थित प्राचीन बड़वाले महादेव मंदिर में बाबा बटेश्वर के दिव्य स्वरूप के दर्शन करने सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। श्री बड़वाले महादेव मंदिर सेवा समिति द्वारा भगवान भोलेनाथ का कर्पूर गौरम स्वरूप में भव्य श्रृंगार किया गया, जिसमें बाबा का मुख केसर और कपूर से सजाया गया।

समिति के प्रभारी प्रकाश मालवीय ने बताया कि सुबह महारुद्राभिषेक के साथ पूजन की शुरुआत हुई, इसके बाद विशेष आरती और दर्शन का क्रम चला। शाम को बाबा बटेश्वर का सवा क्विंटल फूलों से अलौकिक श्रृंगार किया गया। मंदिर परिसर में संध्या बेला में भक्ति संगीत की गूंज रही और रात्रि 9 बजे महाआरती में सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए।

श्रद्धालुओं का मानना है कि भगवान शिव का यह गौरवर्ण रूप अत्यंत दिव्य है। इसकी उपासना से मनोकामनाएं शीघ्र पूर्ण होती हैं और भोलेनाथ शीघ्र प्रसन्न होते हैं। मंदिर में दिनभर दर्शनार्थियों की भीड़ बनी रही और भक्तों ने कतारबद्ध होकर दर्शन किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed


Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/lokvarta/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481