गुजरात में पुल ढह गया
गुजरात में पुल ढह गया। कई गाड़ियां नदी में समा गईं। 9 मौतें हो गयीं।हम सड़क पर चल रहे हैं, अपनी जिंदगी जी रहे हैं, और अचानक पुल ढह जाता है। हमारी गलती? जीरो! फिर भी भुगतना हमें पड़ता है। क्यों? क्योंकि सरकार का “विकास” सिर्फ होर्डिंग्स पर चमकता है, असल में तो पुल, सड़कें, और हमारी जानें भगवान भरोसे हैं।
