सपनों को उड़ान, प्रतिभा को सम्मान

सपनों को उड़ान, प्रतिभा को सम्मान
मा. मुख्यमंत्री डॉ. @DrMohanYadav51 जी ने आज प्रतिभाशाली विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत प्रदेश के 94,234 मेधावी विद्यार्थियों को एक क्लिक के माध्यम से ₹25,000 की प्रोत्साहन राशि उनके खातों में अंतरित की।
इसी क्रम में प्रभार जिला हरदा स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय में आयोजित ‘प्रतिभाशाली विद्यार्थी प्रोत्साहन समारोह’ में सम्मिलित होकर, कक्षा 12वीं की परीक्षा में 75% या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया।
इस अवसर पर हरदा एवं टिमरनी में नवीन इनडोर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का भी लोकार्पण किया।
शिक्षा में गुणवत्ता, विद्यालयों में सुविधा और विद्यार्थियों के जीवन में सफलता, यही हमारी प्राथमिकता है।
सभी विद्यार्थियों को हार्दिक शुभकामनाएं। आपके उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूं।
#प्रतिभाशाली_विद्यार्थी_प्रोत्साहन_योजना
