प्रतिभाशाली विद्यार्थी प्रोत्साहन समारोह

प्रतिभाशाली विद्यार्थी प्रोत्साहन समारोह
कुशाभाऊ ठाकरे अंतरराष्ट्रीय सभागार, भोपाल
मध्यप्रदेश स्कूल शिक्षा विभाग की प्रतिभाशाली विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत आज प्रदेश के 94,234 मेधावी विद्यार्थियों को ₹235 करोड़ की राशि का वितरण किया गया।
प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी ने मेधावी विद्यार्थियों को यह प्रोत्साहन राशि प्रदान की।
कक्षा 12वीं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को लैपटॉप हेतु प्रति विद्यार्थी ₹25,000 की राशि दी गई।
इस अवसर पर मध्यप्रदेश शासन में स्कूल शिक्षा एवं परिवहन मंत्री श्री राव उदय प्रताप सिंह जी, जनजाति कार्य मंत्री कुंवर विजय शाह जी, सांसद श्री आलोक शर्मा जी, विधायक श्री भगवानदास सबनानी जी,श्री रामेश्वर शर्मा जी,श्री विष्णु खत्री जी,श्री अभिलाष पांडे जी, महापौर श्रीमती मालती राय जी सहित अन्य जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारीगणों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
यह योजना प्रदेश के विद्यार्थियों को डिजिटल शिक्षा एवं आगे की पढ़ाई में सहयोग प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
#प्रतिभाशाली_विद्यार्थी_प्रोत्साहन
#मेधावी_छात्र_योजना
#मध्यप्रदेश_सरकार
#डॉ_मोहन_यादव
#Digital_MadhyaPradesh
