कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

0
Spread the love

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व खजुराहो सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा एवं न्यू ज्वॉइनिंग टोली के प्रदेश संयोजक डॉ.नरोत्तम मिश्रा के समक्ष मंगलवार को मुरैना लोकसभा के विजयपुर में आयोजित जनसभा के दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक व पूर्व मंत्री श्री रामनिवास रावत और मुरैना नगर निगम की महापौर श्रीमती शारदा सोलंकी ने हजारों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा ने अंगवस्त्र पहनाकर उनका स्वागत किया। इस अवसर पर पार्टी प्रत्याशी श्री शिवमंगल सिंह तोमर सहित जनप्रतिनिधि व पार्टी पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/lokvarta/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481