ब्रेकिंग न्यूज़
भोपाल
एमपी में बारिश का स्ट्रॉन्ग सिस्टम
अगले 4 दिनों तक होगी झमाझम बारिश
जबलपुर समेत 30 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
भोपाल-इंदौर भी बारिश के आसार
दो टर्फ, एक साइक्लोनिक सिस्टम एक्टिव
कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात
डिंडौरी, , शिवपुरी और गुना में अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट
कटनी, मैहर, उमरिया, शहडोल और अनूपपुर में भारी बारिश के आसार
********************************
भोपाल
दो एकड़ जमीन पर पौधे लगाने पर दो लाख की अनुदान राशि देगी सरकार
एक बगिया मां के नाम शुरू करेगी सरकार
मोहन सरकार प्रदेश में पौधरोपण के लिए दो योजनाएं शुरू करेगी
योजनाएं गंगोत्री और एक बगिया मां के नाम से संचालित होंगी
महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए एक बगिया मां के नाम योजना शुरू होगी
प्रदेश में 15 अगस्त से शुरू होगी योजना 15 सितंबर तक चलेगी
योजना में पौधरोपण के लिए स्थल चयन सिपरी सॉफ्टवेयर के माध्यम से किया जाएगा
************************************
भोपाल
शॉपिंग मॉल, बाजार-कारखानों में रात में काम कर सकेंगी महिलाएं
दुकान और स्थापना अधिनियम, 1958 में किए गए संशोधन
संशोधन के आधार पर श्रम विभाग ने जारी किए निर्देश
रात 9 बजे से सुबह 7 बजे तक महिलाएं काम कर सकेंगी
राज्य सरकार ने शर्तों के साथ महिलाओं के रात में काम करने की दी सहमति
जहां महिलाएं काम करेंगी वहां कम से कम 10 या अधिक महिलाएं नियुक्त होनी चाहिए
सुरक्षा की व्यवस्था नियोक्ता को करनी होगी
***********************************
भोपाल
भोपाल का राजा भोज एयरपोर्ट देश में फिर बना नंबर-1
यात्रियों से मिली परिपूर्ण रेटिंग
भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण ने कराए थे सर्वे
जनवरी से जून 2025 तक कराए गए कस्टमर सैटिस्फैक्शन
सर्वे में भोपाल एयरपोर्ट ने 5 में से 5 की परिपूर्ण रेटिंग की हासिल
देश के 62 अन्य एयरपोर्ट्स को पीछे छोड़ते हुए पहला स्थान पाया
यात्रियों ने साफ-सफाई और सुविधाओं को लेकर सबसे अधिक संतुष्टि जताई
भोपाल एयरपोर्ट लगातार दूसरी बार देश में सर्वोच्च स्थान मिला
