मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने तरुण सागर महाराज की जयंती पर किया पुण्य स्मरण
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पूज्य जैन संत श्रद्धेय तरुण सागर जी महाराज की जयंती पर उनका पुण्य स्मरण किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सोशल मीडिया ‘एक्स‘ पर कहा कि पूज्य तरुण सागर जी के अमृततुल्य प्रवचन हम सभी को जीवन की चुनौतियों का सामना करने, सफलता के प्रति समर्पण को मजबूत करने और लोककल्याण के संकल्प की सिद्धि की अद्भुत ऊर्जा प्रदान करते रहेंगे।
