थाना हनुमानगंज पुलिस द्वारा जिलाबदर आरोपी को जिलाबदर उल्लंघन करते हुए किया गिरफ्तार
थाना हनुमानगंज नगरीय पुलिस जिला भोपाल
दिनांक 19.06.25
– थाना हनुमानगंज पुलिस द्वारा जिलाबदर आरोपी को जिलाबदर उल्लंघन करते हुए किया गिरफ्तार –
भोपाल शहर में शरीर संबंधी ,सम्पत्ति संबंधी एवं पर घटित अपराधो पर नियंत्रण रखने जिलाबदर के मामलो मे मुखबिर तंत्र विकसित कर आरोपियो की धरपकड सुनिश्चित करने पुलिस आयुक्त नगरीय भोपाल श्री हरिनारायण चारी मिश्र द्वारा भोपाल पुलिस को निर्देशित किया गया है। उक्त निर्देशों के अनुक्रम में अतिरिक्त पुलिस आयुक्त भोपाल श्री अवधेश गोस्वामी एवं पुलिस उपायुक्त जोन – 03 भोपाल श्री रियाज इकबाल द्वारा प्रभावी कार्यवाही के निर्देश दिये गये है । जिसके तारतम्य में अति. पुलिस उपायुक्त जोन-03 श्री शालिनी दीक्षित व सहायक पुलिस आयुक्त हनुमानगंज श्री राकेश सिंह बघेल के निर्देशन मे थाना प्रभारी थाना हनुमानगंज निरीक्षक अवधेश सिंह भदौरिया ने टीम गठित कर मुखबिर तंत्र विकसित करते हुए जिलाबदर उल्लंघन करने वाले आरोपी को गिरफ्तार करने मे सफलता अर्जित की हैं।
घटना का संक्षिप्त विवरण व पुलिस कार्यवाही:- दिनांक 19.06.2025 को दौराने इलाका भ्रमण छोला रोड अग्रवाल धर्मशाला के पास था की जरिये मुखबिर सूचना प्राप्त हुई की थाना हनुमानगंज से जिलाबदर समीर उर्फ बडा मुन्ना छोला रोड कलारी के पास खडा है जो काले रंग का लोवर व टी शर्ट पहने है की सूचना पर रवाना होकर मुखबिर द्वारा बताये स्थान छोला रोड कलारी के पास पहुंचे जहां मुखबिर द्वारा बताये हुलिये का व्यक्ति पुलिस को आता देख भागने का प्रयास करने लगा जिसे पुलिस स्टाफ ने घेराबंदी कर पकडा एवं नाम पता पूछा जिसने अपना नाम समीर उर्फ बडा मुन्ना पिता अब्दुल हमीद उम्र 35 साल नि.म.न.21 गली नम्बर 02 लवकुश स्कूल के पास एकता नगर छोला रोड भोपाल का होना बताया जिससे जिला बदर के संबंध मे पूछताछ की जिसने बताया कि मै दिनांक 10.06.25 से थाना हनुमानगंज से माननीय पुलिस आयुक्त भोपाल के न्यायालय के आदेशानुसार जिला भोपाल व उससे लगे अन्य जिले विदिशा , सीहोर, राजगढ , रायसेन एवं नर्मदापुरम की राजस्व सीमाओ से जिला बदर हूँ । सबब् मामले का आरोपी के श्रीमान न्यायलय पुलिस आयुक्त भोपाल द्वारा प्रकरण पारित आदेश क्रमाक/पु.आयु./जि.ब./10(D)/2025 दिनांक 09.06.2025 के पालन मे 06 माह की काल अवधि मे जिला भोपाल व उससे लगे अन्य जिले विदिशा सीहोर राजगढ रायसेन नर्बदापुरम जिलो की राजस्व सीमाओ से बाहर चले जाने का निष्काषन पारित आदेश का उल्लघंन करना पाया बाद आरोपी समीर उर्फ बडा मुन्ना को गिरफ्तारी किया गया ।
गिरफ्तार आरोपी का नाम पताः- समीर उर्फ बडा मुन्ना पिता अब्दुल हमीद उम्र 35 साल नि.म.न.21 गली नम्बर 02 लवकुश स्कूल के पास एकता नगर छोला रोड भोपाल
आपराधिक रिकार्डः-
क्र अप क्रमांक धारा थाना
1 1241/15 13 जुआ एक्ट हनुमानगंज
2 414/19 294,323,324,506,34 भादवि हनुमानगंज
3 156/20 323,327,341,506 भादवि हनुमानगंज
4 815/20 294,323,506,34 भादवि हनुमानगंज
5 1126/20 294,327,506,34 भादवि हनुमानगंज
6 133/20 294,323,341,354क,506,34 भादवि छोला मंदिर
7 614/23 392 भादवि हनुमानगंज
8 290/25 14 रासुका हनुमानगंज
भूमिका – वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में आरोपी की गिरफ्तारी मे थाना प्रभारी निरीक्षक अवधेश सिंह भदौरिया,उनि उनि शिवलाल वर्मा,प्रआर 314 प्रवीण ठाकुर,प्रआर 1206 पुष्पेन्द्र मिश्रा आर 2077 आकाश श्रीवास्तव, की सराहनीय भूमिका रही है ।
