जन संवेदना द्वारा जरूरतमंदों को भोजन वितरण और अज्ञात मृतकों का अंतिम संस्कार

भोपाल, 18 जून 2025।
जन संवेदना संस्था की अन्नपूर्णा भोजन सेवा के तहत बुधवार को एम्स अस्पताल के गेट नंबर 3 पर रोगियों के परिजनों और जरूरतमंदों को सम्मानजनक तरीके से भोजन के पैकेट वितरित किए गए। भोजन में पूरी, सब्ज़ी और मिठाई शामिल थी। भोजन वितरण स्थल पर बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हुए और कतारबद्ध होकर भोजन प्राप्त किया।
संस्था की ओर से जानकारी दी गई कि बीते 48 घंटों में तलैया और हमीदिया अस्पताल परिसर में मिली अज्ञात मृत देहों का विधिवत अंतिम संस्कार भी जन संवेदना संस्था द्वारा कराया गया।
जन संवेदना संस्था विगत दो दशकों से निराश्रित, बेसहारा और अज्ञात मृतकों के अंतिम संस्कार तथा जरूरतमंदों को भोजन सेवा जैसे कार्य कर रही है। संस्था के इस पुनीत कार्य में सहयोग करने के इच्छुक नागरिक संपर्क कर सकते हैं।
संपर्क करें :
राधेश्याम अग्रवाल
मो. 98260 13975
