ऐशबाग स्टेडियम के पास बना 90 डिग्री वाला ओवरब्रिज

भोपाल में बना भ्रष्टाचार के समीकरण और समकोण का अद्वितीय स्मारक!
भोपाल में ऐशबाग स्टेडियम के पास बना 90 डिग्री वाला ओवरब्रिज केवल पुल नहीं बल्कि घोटालों का सेतु है।
सिविल इंजीनियरिंग डिग्री-धारी माननीय मंत्री विश्वास सारंग जी की ‘विशेष देख-रेख’ में बने इस ‘नायाब नमूने’ को आज पूरा देश वास्तुकला और इंजीनियरिंग का चमत्कार मान रहा है। सोशल मीडिया पर पूरा देश भाजपा सरकार के विकास मॉडल को निहार रहा है।
मैं तकनीकी शिक्षा विभाग को सुझाव देता हूं कि इस ब्रिज को अपने पाठ्यक्रम में, एक केस स्टडी के रूप में शामिल करें ताकि इंजीनियर्स की आने वाली पीढ़ी भी जान सके कि जब घोटालों की बीम पर भ्रष्टाचार और कमीशन के कॉलम तान दिए जाते हैं तो ऐशबाग स्टेडियम ओवरब्रिज जैसे अजूबे जन्म लेते हैं।
