भोपाल में जमीन की नपती करने गए पटवारी से मारपीट

0
Spread the love

मामला नजीराबाद थाना क्षेत्र का है। - Dainik Bhaskar

भोपाल में शुक्रवार दोपहर एक पटवारी से मारपीट का मामला सामने आया है। तहसीलदार कोर्ट के आदेश पर जमीन की नपती कर रहे पटवारी से एक किसान ने कार्रवाई बंद करने का कहा। नहीं मानने पर उसने मारपीट कर दी।

मामले में पुलिस ने शासकीय कार्य में बाधा की एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी युवक की फिलहाल गिरफ्तारी नहीं की जा सकी है।

थाना प्रभारी अरुण मिश्रा के मुताबिक-

QuoteImage

पंकज प्रजापति पटवारी हैं। वह ग्राम रुनाहा में जमीन की नपती करने के लिए गए थे। जमीन की नपती करने के लिए उन्हें तहसीलदार कोर्ट ने आदेश जारी किया था।

QuoteImage

पटवारी को मार दिया थप्पड़ जैसे ही पटवारी ने जमीन की नपती शुरू की, तभी पड़ोस में रहने वाला किसान हाकम सिंह गुर्जर आ गया और नपती का विरोध करने लगा। उसकी बात पर पटवारी ने कहा कि कोर्ट का आदेश है, इसलिए नपती होना जरूरी है।

इससे गुस्सा होकर आरोपी किसान ने पटवारी को थप्पड़ मारना शुरू कर दिया और उसके साथ मारपीट करने लगा। आसपास मौजूद लोगों ने पटवारी को बचाया और खेत से सड़क पर लेकर आए। सड़क पर आने के बाद भी किसान ने पटवारी के साथ मारपीट की।

जांच के बाद पुलिस ने दर्ज की FIR इसके बाद पटवारी थाने पहुंचे और पुलिस को लिखित में आवेदन दिया। आवेदन की जांच के बाद पुलिस ने आरोपी किसान पर एफआईआर दर्ज की। पुलिस का कहना है कि अपराध सात साल से कम सजा वाला है, इसलिए आरोपी किसान को नोटिस दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed


Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/lokvarta/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481