खून से सनी जैकेट सोनम की नहीं थी

0
Spread the love

राजा रघुवंशी के मर्डर केस में एक और खुलासा हुआ है। 2 जून को राजा की लाश मिलने के बाद सोनम को ढूंढने के लिए चले सर्च ऑपरेशन के दौरान खून से सनी एक जैकेट मिली थी। इस जैकेट को सोनम की बताया जा रहा था।

इस जैकेट के मिलने के बाद ये आशंका जताई जा रही थी कि सोनम के साथ भी कुछ अनहोनी हुई होगी, लेकिन शिलॉन्ग पुलिस ने खुलासा किया है कि वो जैकेट सोनम की नहीं, बल्कि आरोपी आकाश की थी। आखिर आकाश ने जैकेट वहां क्यों फेंकी? जैकेट पर खून के धब्बे किसके थे। मेघालय पुलिस ने इन सब बातों का पता लगा लिया है। पढ़िए ये रिपोर्ट…

पुलिस ने सर्चिंग के दौरान ये जैकेट बरामद की थी। ये दरअसल आकाश की थी।
पुलिस ने सर्चिंग के दौरान ये जैकेट बरामद की थी। ये दरअसल आकाश की थी।

छोटी कुल्हाड़ी छिपाकर लाया था आरोपी विशाल चौहान

मेघालय पुलिस के मुताबिक 23 मई को हत्या की प्लानिंग के तहत सुनसान जगह मिलते ही विशाल चौहान ने सोनम के सामने ही राजा रघुवंशी के सिर पर एक के बाद एक दो वार किए थे। इसके लिए वो अपने साथ दाव (छोटी कुल्हाड़ी) छिपाकर लाया था।

जैसे ही उसे पीछे चल रही सोनम से इशारा मिला उसने राजा के सिर के पिछले हिस्से में ताबड़तोड़ दो वार किए। इस दौरान राजा के सिर से खून की तेज धार निकली। आकाश का जैकेट खून से रंग गया। इसके बाद तीनों ने वहीं पास ही राजा की लाश गहरी खाई से नीचे फेंक दी। खून से सनी जैकेट को आकाश ने थोड़ी दूर चलने के बाद फेंक दिया।

शिलॉन्ग पुलिस के जिन अधिकारियों ने आकाश से पूछताछ की है, उन्होंने बताया कि इसके बाद खुद सोनम ने अपनी जैकेट आकाश को पहनाई। सोनम को ढूंढने के लिए चले सर्च ऑपरेशन के दौरान यही जैकेट बरामद हुई थी।

सोनम ने अपनी जैकेट जो होटल के बाहर उतारकर रख ली थी उसे हत्या के बाद आकाश को पहना दिया था। दोनों के रंग मिलते-जुलते थे।
सोनम ने अपनी जैकेट जो होटल के बाहर उतारकर रख ली थी उसे हत्या के बाद आकाश को पहना दिया था। दोनों के रंग मिलते-जुलते थे।

लाश को गहरी खाई में फेंकने का आइडिया सोनम का

पुलिस अधिकारियों का तर्क है कि हत्या के बाद राजा की लाश को ठिकाने लगाने के दौरान विशाल और आकाश के साथ सोनम भी मौजूद थी। आनंद उस दौरान दूसरी किराए की बाइक से निगरानी कर रहा था कि वहां कोई आ जा तो नहीं रहा है।

शिलॉन्ग पुलिस सोनम से ये भी पूछेगी कि जिस जगह पर मेघालय के स्थानीय लोग भी नहीं जाते, वहां लाश को ठिकाने लगाने का आइडिया कैसे आया? क्या सोनम ने पहले ही इसकी जानकारी हासिल कर ली थी?

पुलिस अफसरों का तर्क है कि उस स्थान पर स्थानीय लोगों की भी आवाजाही नहीं है। यहां तक कि सर्च ऑपरेशन के दौरान NDRF और SDRF की टीम को भी यहां काफी मशक्कत करनी पड़ी थी। पुलिस को ये भी जानकारी मिली है कि सोनम इससे पहले भी शिलॉन्ग आ चुकी है। संभवत: तब उसने ये जगह देखी हो। हालांकि, अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है।

राजा की लाश इस तरह खाई में मिली थी।
राजा की लाश इस तरह खाई में मिली थी।

राजा रघुवंशी की बाइक को लावारिस हालत में छोड़ा

राजा और सोनम को फॉलो करने के लिए विशाल और आकाश ने भी एक स्कूटी किराए पर ली थी। राजा की हत्या के समय आनंद ही सड़क पर निगरानी कर रहा था और फोन पर विशाल और आकाश को इसकी खबर दे रहा था। हत्या के बाद उन्होंने राजा की बाइक को सोहरारिम गांव के पास लावारिस छोड़ दिया। इसके बाद एक ही बाइक से तीनों रवाना हुए।

दैनिक भास्कर ने सोहरारिम गांव में जहां राजा का स्कूटर लावारिस हालत में मिला था, वहां के एक रेस्टोरेंट संचालक संगमा से बात की। संगमा ने बताया कि रेस्टोरेंट के सामने दोपहर में कोई गाड़ी छोड़कर गया था। पहले लगा कि किसी की होगी। अगले दिन इसकी जानकारी गांव के ही एक व्यक्ति ने पुलिस को दी।

सोनम अलग रास्ते से आई, रोहित और विशाल अलग आए

राजा की हत्या और लाश को ठिकाने लगाने के बाद सोनम सीधे गेस्ट हाउस नहीं पहुंची। वह वहां से टैक्सी से गुवाहाटी गई। इसके बाद गुवाहाटी रेलवे स्टेशन से ट्रेन पकड़कर इंदौर पहुंची।

SP विवेक स्येमा ने भास्कर को बताया कि सोनम ने खुद ये बताया कि राजा की हत्या के बाद वह दो दिन के लिए इंदौर गई थी। वह वहां एक किराए के कमरे रही। SP ने ये भी आशंका जताई है कि ये कमरा संभवत: उसे राज कुशवाह ने दिलाया था, लेकिन अभी इस एंगल पर सोनम से पूछताछ बाकी है।

सोनम ने अब तक पूछताछ में ज्यादा जानकारी नहीं दी है। वो ज्यादा समय चुप रहती है।
सोनम ने अब तक पूछताछ में ज्यादा जानकारी नहीं दी है। वो ज्यादा समय चुप रहती है।

नेपाल में कुछ दिन छिपकर रहना चाहती थी सोनम

पुलिस अधिकारियों ने एक आशंका ये भी जताई है कि सोनम UP के रास्ते गोरखपुर होते हुए सीधे नेपाल जाना चाहती थी। पुलिस जांच को गुमराह करके खुद को विक्टिम की तरह पेश करने का उसने प्लान बनाया था। अभी वह नेपाल में कुछ दिन गुजारना चाहती थी।

परिजन सोनम के अनहोनी की आशंका जता रहे थे, लेकिन राजा की लाश बरामद होते ही पुलिस की शक की सुई सोनम की ओर मुड़ गई थी। सोनम खुद को सुरक्षित मान रही थी, लेकिन जब पुलिस ने उसके दोस्त राज कुशवाहा को गिरफ्तार किया तो सोनम ने सरेंडर करना ही उचित समझा।

सोनम के बैंक अकाउंट से आरोपियों को पैसे ट्रांसफर हुए

पुलिस को इस बात के भी सबूत मिले हैं कि सोनम ने विशाल, आकाश और रोहित को पैसे दिए थे। हालांकि, SP ने कहा कि फाइनेंशियल ट्रांजैक्शन पर डिटेल इन्क्वायरी होनी बाकी है, लेकिन हमें इससे अहम सुराग मिले हैं। इसी आधार पर ये कहा जा रहा है कि सोनम ने इन आरोपियों को सुपारी देकर अपने पति की हत्या करवाई है।

मेघालय के गृहमंत्री ने भी इसकी पुष्टि की है कि सोनम ने सुपारी किलर्स की मदद से अपने पति की हत्या करवाई है। सोनम ही इस मामले की मुख्य आरोपी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed


Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/lokvarta/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481