मेघालय DGP बोलीं- सोनम ने पति राजा की हत्या कराई

0
Spread the love

इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी की हत्या के बाद लापता उनकी पत्नी 17 दिन बाद यूपी के गाजीपुर में एक ढाबे पर बेहोश मिलीं। इसके बाद मेघालय डीजीपी आई नोंगरांग ने दावा किया कि पत्नी (सोनम) ने ही पेशेवर हत्यारों को सुपारी देकर मर्डर कराया था।

इससे पहले मेघालय के सीएम कोनराड संगमा ने X पोस्ट में जानकारी दी कि वारदात में शामिल 3 हमलावरों को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। हमलावर मध्यप्रदेश के ही रहने वाले हैं। फिलहाल एक अन्य हमलावर की तलाश जारी है।

इधर, सोनम के पिता ने इस बात को मानने से साफ इनकार कर दिया है कि उनकी बेटी ने अपने पति की हत्या कराई होगी। उनका कहना है कि मेरी बेटी बेगुनाह है। मेघालय पुलिस ने उसे फंसाने के लिए झूठी कहानी गढ़ी है।

यूपी के गाजीपुर के ढाबे पर सोनम ऐसे हाल में मिली (बाएं), अस्पताल में चेकअप के दौरान सोनम की तस्वीर (दाएं)।
यूपी के गाजीपुर के ढाबे पर सोनम ऐसे हाल में मिली (बाएं), अस्पताल में चेकअप के दौरान सोनम की तस्वीर (दाएं)।

पिता बोले- शिलांग पुलिस झूठ बोल रही सोनम के पिता देवी सिंह बोले- शिलांग पुलिस झूठ बोल रही है। वह इस मामले में फंसने वाली है इसलिए ऐसा कर रही है। हमारे बच्चे ऐसा नहीं कर सकते। उन्हें ऐसी शिक्षा नहीं दी गई है। मेरी बेटी 25 साल की है, कोई 10 साल की नहीं।

उन्होंने कहा- सोनम मिल गई। खुशी भी है लेकिन बच्चा (राजा) चला गया, इस बात का दुख है। जितनी खुशी है, उससे कहीं ज्यादा दुख है।

सोनम की मां बोलीं- राजा को खोने का दुख

सोनम की बरामदगी को लेकर दो तरह की बातें फिलहाल, सोनम की बरामदगी को लेकर दो तरह की बातें सामने आ रही हैं। पहली, गाजीपुर एसपी डॉ. ईरज राजा ने बताया- गश्त के दौरान पुलिसकर्मियों ने नंदगंज के काशी ढाबा पर एक महिला को बेहोशी की हालत में पड़ा देखा। पुलिस पूछताछ में पुष्टि हुई कि यह वही सोनम रघुवंशी है, जो अपने पति राजा रघुवंशी के साथ शिलांग में लापता हुई थी। जिला अस्पताल में चेकअप के बाद सोनम को वन स्टॉप सेंटर में रखा है।

दूसरी, सोनम के पिता देवी सिंह ने बताया- रात करीब 2 बजे सोनम गाजीपुर के एक ढाबे पर पहुंची थी। यहां ढाबे वाले से कहकर भाई गोविंद को कॉल किया। गोविंद ने गाजीपुर से अपने परिचित को वहां भेजा। इसके बाद उन्होंने सोनम से फोन पर बात कराई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed


Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/lokvarta/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481