थाना अवधपुरी भोपाल पुलिस के हत्थे चढा शातिर नकबजन
थाना अवधपुरी भोपाल
थाना अवधपुरी भोपाल पुलिस के हत्थे चढा शातिर नकबजन
पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर पकडा शातिर नकबजन
सूने मकानो की रैकी कर देता नकवजनी की घटना को अंजाम
आरोपी के पास से लगभग 16 लांख रुपये के जेवरात व नगदी की गई बरामद
नशा व शौक को पुरा करने के लिये देता था घटना को अंजाम।
भोपाल शहर में हो रही चोरी/नकवजनी की घटनाओ की रोकथाम हेतु आरोपियो को पकड़ने हेतु भोपाल पुलिस आयुक्त श्री हरिनारायणचारी मिश्र एवं अतिरिक्त पुलिस आयुक्त श्री अवधेश गोस्वामी द्वारा लगातार दिशा निर्देशा दिये जा रहे है।
उक्त दिशा निर्देश के तारतम्य में पुलिस उपायुक्त जोन-02 श्री संजय कुमार अग्रवाल द्वारा जोन स्तर पर अभियान चलाकर थाना प्रभारियों को चोरी / नकवजनी की घटनाओ को रोकने हेतु निर्देश दिये गये थे जिसके पालन में अति. पुलिस उपायुक्त श्री महावीर सिंह मुजाल्दे के पर्यवेक्षण तथा सहायक पुलिस आयुक्त गोविन्दपुरा नगर संभाग दीपक नायक के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक रतन सिंह परिहार के नेतृत्व में गठित टीम ने नकवजन को गिरफ्तार कर उससे तीन नकवजनी का खुलासा करते हुये लगभग 16 लांख रुपये कीमत के सोने के जेवरात व नगदी बरामद करने में सफलता प्राप्त की है।
घटना विवरणः-
फरियादी अंकुर बबेले पिता श्री अशोक कुमार बबेले आयु 33 साल निवासी मकान न.211 सौम्या ग्रीनविले बी डी ए रोड अवधपुरी भोपाल ने रिपोर्ट किया कि मै दिनांक 22/5/25 के 17.00बजे अपने मकान न.211 सौम्या ग्रीनविले बी डी ए रोड अवधपुरी ताला लगाकर मूल निवास नौगांव थाना नौगांव जिला छतरपुर परिवार सहित गया था। आज दिनांक 28/5/25 के 14.30 बजे अपने घऱ पहुचा घर के मेन दरवाजे का ताला खोल कर अन्दर गया तो देखा मेरे घर के ग्राउण्ड फ्लोर के अलमारी का दरवाजा खुला पडा सामान विखरा पडा , प्रथम मंजिल के रुम का सामान विखरा पडा है प्रथम मंजिल के बालकनी का दरवाजा उखडा हैण्डल निकला है । मेरे घर के बालकनी के दरवाजे उखाड कर घर मे रखे सोने की चेन, सोने की अंगूठी, सोने की कान का रिग कीमती 75 हजार रुपये चोरी कर ले गया है।
फरियादी तरुण रिहानी निवासी म.न.61 सौम्याग्रीन विले अवधपुरी भोपाल के मकान के मेन दरवाजे का सेन्टर लांक खिडकी से हाथ डालकर खोल कर सोने का जेवर कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया ।
फरियादी राघबेन्द्र सिंह चौहान पिता नरेन्द्र सिंह चौहान उम्र 37 साल निवासी म,न, 71 सौम्या ग्रीनविले बी डी ए रोड अवधपुरी भोपाल के मकान के मेन दरवाजे का सेन्टर लांक खिडकी से हाथ डालकर खोल कर सोने का जेवर कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया ।
फरियादी दिवेश गौतम पिता श्रीकांत गौतम उम्र 38 साल निवासी म.न. 79 सौम्या ग्रीन वैली अवधपुरी भोपाल के के मकान मेन दरवाजे का सेन्टर लांक खिडकी से हाथ डालकर खोल कर सोने का जेवर कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया ।
उक्त फरियादीयो की रिपोर्ट पर अप.क्र. 91/25 धारा 305ए,331(4) बीएनएस 2023 ,अपराध क्रमांक 94/25 धारा 305ए,331(3) बीएनएस का अपराध कर विवेचना में लिया गया दौराने विवेचना मुखविर की सूचना पर आरोपी रोहित पाल को सोचा चांदी के जेवरात व नगदी रुपये जप्त किये गये है ।
जप्त मसरुका – सोने चांदी के जेवरता व नगदी रुपये कुल कीमती 16 लांख रुपये
आरोपीः- (1) रोहित पाल पिता नंदकिशोर पाल उम्र 27 साल निवासी कृष्ण मंदिर के पास बंगरसिया थाना मिसरोद जिला भोपाल
शिक्षा – MBA
,व्यवसाय – सुपरबाईजर
आपराधिक रिकार्ड –
अपराध क्र. धारा थाना जिला
1 87/25 331(4),305ए बीएनएस अवधपुरी भोपाल
2 91/25 331(4),305ए बीएनएस अवधपुरी भोपाल
3 94/25 331(3),305ए बीएनएस अवधपुरी भोपाल
विशेष भूमिका-
थाना प्रभारी निरीक्षक रतन सिंह परिहार ,
उनि रामदेनी राय , सउनि जशवंत सिंह चंदेल, सउनि राजकुमार शर्मा, सउनि देवेन्द्र सिंह नरवरिया
प्र.आर. 2928 धर्मेन्द्र सिंह गुर्जर
आर. 3633 सतीश गुर्जर, आर. 4661 नितिन पाली, आर 4794 भरत उइके , आर, 1546 सचिन अहिरवार
