थाना कोहेफिजा पुलिस ने किया शातिर बदमाश नसीम ब्रेकर को गिरफ्तार ।
• थाना कोहेफिजा पुलिस ने किया शातिर बदमाश नसीम ब्रेकर को गिरफ्तार ।
• आरोपी लाल बस मे सफर कर रहे व्यक्ति से मोबाईल लूटकर छुरी मारकर हुआ था फरार ।
• पुलिस ने तत्परता से कार्यवाही करते हुए आरोपी को घटना के तत्काल बाद छुरी के साथ किया गिरफतार , आरोपी से 7 मोबाईल बरामद ।
//घटना का संक्षिप्त विवरण//
दिनाक 04.06.2025 को फऱियादी राम भरोसे भार्गव ने थाने पर सूचना दिया की मे भोपाल रेल्वे स्टेशन से लाल बस मे बैठकर लालघाटी जा रहा था जैसे ही बस हमीदिया अस्पताल के मैन गेट पर रुकी तभी एक व्यक्ति ने मेरी शर्ट की जेब मे रखा रियलमी कम्पनी का एंड्रायड मोबाईल फोन जबरजस्ती छिन लिया मेरे विरोध करने पर मुझे धक्का मार कर गिरा कर बस से उतर गया जिसके पीछे मैं भी अपना मोबाईल लेने के लिए बस से उतर गया तो उसने अपने पास रखी धारदार छुरी निकाल कर मुझे मारा जो छुरी मेरे दाहिने हाथ की हथेली एवं मेरे बाँयी तरफ कान में लगी वह व्यक्ति मेरी मोबाईल फोन लूटकर ले गये जिसपर थाना कोहेफिजा मे अपराध क्रमाक 325/2025 धारा 309(2) बीएनएस का पंजीबद्ध किया जाकर विवेचना मे लिया गया ।
शहर मे लूट,नकबजनी जैसी गम्भीर घटनाओ पर लगाम लगाने एवं माल मुलजिम की पतारसी हेतु पुलिस आयुक्त शहर भोपाल श्री हरिनारायणाचारी मिश्र एवं अतिरिक्त पुलिस आयुक्त शहर भोपाल श्री अवधेश गोस्वामी द्वारा विशेष दिशा निर्देश दिये गये है l
जिसके पालन मे घटना की गम्भीरता को देखते हुए पुलिस उपायुक्त जोन-3 श्रीमान रियाज इकबाल एवं अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जोन 03 श्रीमती शालिनी दीक्षित द्वारा दिशा निर्देश दिये जाकर ACP शाहँजानाबाद श्री अनिल वाजपेई के निर्देशन मे आरोपी की पतारसी हेतु थाना स्तर पर टीम गठित की गई जिसमे टीम के द्वारा घटना स्थल के आसपास पूछताछ तथा फरियादी के बताये हुलिये के अनुसार, मुखबिर सूचना के आधार पर सन्देही नसीम ब्रेकर उर्फ जेबकट निवासी मदर इंडिया कालोनी शाहजहानाबाद को डेढ फिट लंबी धारदार छुरी तथा लूटे गये मोबाईल फोन तथा 6 अन्य मोबाईल फोन अलग अलग कम्पनी के साथ गिरफ्तार किया गया आरोपी के कब्जे से मिला सामान के सबंध मे कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नही करने पर चोरी की संपत्ति होना प्रतित होने पर जप्त कर आरोपी को अपराध क्रमाक 325/2025 धारा 25/27 आर्म्स एक्ट एवं अपराध क्रमाक 325/2025 धारा 309(2) बीएनएस मे गिरफ्तार किया गया तथा फरियादी से लूटा गया मोबाईल फोन जप्त किया गया आरोपी को जेआर पर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया ।आरोपी शहर भोपाल का कुख्यात बदमाश है जिसके विरूद्ध शहर भोपाल के थाना कोहेफिजा, शाहजहानाबाद, हनुमानगंज,गोविन्दपुरा,,ऐशबाग. जहागीराबाद ,निशातपुरा, गोविन्दपुरा मे अवैध हथियार रखने ,चोरी, मारपीट, लूट, अडीबाजी करने,अवैध शराब बैचना जैसी गम्भीर धाराओ के कुल 30 के लगभग अपराध पंजीबद्ध है, जिसके विरूद्ध जिला बदर की कार्यवाही भी चल रही है।
गिरफ्तार आरोपी- नसीम ब्रेकर उर्फ जेबकट पिता नौसे खाँ उम्र-25 साल निवासी-म.नं. 42 ग.नं. 09 मदर इंडिया
कालोनी थाना शाहजहनाबाद भोपाल
जप्त मसरूका- 1. रेडमी कंपनी का नीले रंग का टच स्क्रीन मोबाईल कीमती 15000-रू
2. रियल मी कंपनी का ब्लेक रंग का टच स्क्रीन मोबाईल फोन कीमती 12000-रू
3. ओप्पो कंपनी का आसमानी नीले हरे रंग का टच स्क्रीन मोबाईल फोन कीमती 13000-रू
4. सेमसंग कंपनी का ब्लैक रंग का टच स्क्रीन मोबाईल फोन कीमती 15000-रू
5. वीवो कंपनी का सिल्वर रंग का टच स्क्रीन मोबाईल फोन कीमती 15000-रू
6. जियो कंपनी का ब्लेक रंग का कीपैड मोबाईल फोन कीमती 2000-रू
7. लावा कंपनी का एक छोटा कीपेड फोन कीमती 3000-रू
आरोपी के कब्जे से लोहे की धारदार छुरी डेढ फिट लंबी तथा कुल 75000/- रू0 कीमती मोबाईल फोन बरामद किया गया है।
आपराधिक रिकार्ड-
क्र अपराध धारा थाना
1 89/17 294,324,506 IPC कोहेफिजा
2 481/17 25 आर्म्स एक्ट कोहेफिजा
3 350/19 25 आर्म्स एक्ट गोविंदपुरा
4 434/19 294,323,327,506,34 IPC शाह.बाद
5 523/19 294,323,506 IPC शाह.बाद
6 566/19 379 IPC कोहेफिजा
7 54/20 294,323,327,506 IPC शाह.बाद
8 134/20 25 आर्म्स एक्ट कोहेफिजा
9 139/20 25 आर्म्स एक्ट कोहेफिजा
10 187/20 25 आर्म्स एक्ट कोहेफिजा
11 239/20 188 IPC कोहेफिजा
12 621/20 498A,294,323,34 IPC शाह.बाद
13 450/21 294,323,506 IPC शाह.बाद
14 86/22 107,116(3) CRPC शाह.बाद
15 201/23 294,323,305,34 IPC शाह.बाद
16 230/23 294,324,506,34 IPC कोहेफिजा
17 252/23 25 आर्म्स एक्ट कोहेफिजा
18 422/23 25 आर्म्स एक्ट ऐशबाग
19 667/23 34(2) आब एक्ट निशातपुरा
20 832/23 294,323,506 IPC कोहेफिजा
21 833/23 25 आर्म्स एक्ट कोहेफिजा
22 164/24 294,324,327,341,506 IPC शाह.बाद
23 165/24 25 आर्म्स एक्ट शाह.बाद
24 204/24 294,323,327,506 IPC कोहेफिजा
25 291/24 309(4),309(6),351(3),3(5) IPC, 83(2) POCSO ACT, 199(1) MV ACT, 25 आर्म्स एक्ट जहा.बाद
26 363/24 294,323,506 IPC शाह.बाद
27 477/24 296,115,118(1),119(1),351(2),3(5) BNS गोविंदपुरा
28 325/25 309(2) बीएनएस कोहेफिजा
29 326/25 25/27 आर्म्स एक्ट कोहेफिजा
सराहनीय भूमिका –
थाना प्रभारी –निरीक्षक कृष्ण गोपाल शुक्ला, उनि संजीव धाकड, सउनि रामभरत सुमन , प्रआर 258 लालचंद ,प्रआर 997 विनोद सिसोदिया, प्रआर 1539 सतीष यादव, प्रआर शिवप्रसाद पाण्डेय प्रआऱ 1492 प्रदीप पाण्डेय, आरक्षक 3255 संतोष कुमार,आर 1602 रवि चौबे, आर 3839 विजय बहादुर, आर.2095 अनिल ,3791 आऱ पंकज, आर 4004 संजय मोर्य, आर 1789 अनिकेत, आर 1224 कमल किशोर, आऱ 3540 प्रवीण,आर 335 रविन्द्र सिंह, आऱ 3402 संजय साहू , आर 3012 गजराज यादव,आर कैलाश जमरे,आर राकेश मिश्रा,
