मिसरोद पुलिस को मिली बडी सफलता
थाना मिसरोद
मिसरोद पुलिस को मिली बडी सफलता ।
अन्तर्राजीय गिरोह से गुजरात के दो आरोपी पुलिस गिरफ्त मे ।
दिन मे मकानो और दुकानो की रैकी कर चोरी की घटनाओ को दे रहे थे अंजाम ।
मुखबिर तंत्र एवं तकनीकी साक्ष्यो के आधार पर दो आरोपियो को किया गिरप्तार ।
थाना बागसेवनिया, मिसरोद जिला भोपाल एवं थाना सतलापुर, मण्डीदीप जिला रायसेन क्षेत्र की आधा दर्जन चोरी की घटनाओ का किया खुलासा ।
आरोपियो से लगभग 7000/- रुपये का मशरूका बरामद ।
शहरी क्षेत्रान्तर्गत हो रही चोरी की बारदातो की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस आयुक्त नगरीय पुलिस भोपाल श्री हरिनारायणचारी मिश्र, अति. पुलिस आयुक्त श्री अवधेश गोस्वामी के दिशा निर्देशों पर एवं पुलिस उपायुक्त जोन-2 डां. संजय कुमार अग्रवाल के मार्गदर्शन एवं अति. पुलिस उपायुक्त जोन-2 श्री महावीर मुजाल्दे, सहायक पुलिस आयुक्त मिसरोद श्री रजनीश कश्यप कौल के निर्देशन मे थाना प्रभारी मिसरोद निरी. मनीषराज सिंह भदौरिया के नेतृत्व मे के नेतृत्व मे एक टीम का गठन किया गया जिसके द्वारा अलग-अलग क्षेत्रो मे कार्य कर थाना क्षेत्र मे हुई चोरी की बारदतो का खुलासा किया गया ।
घटना का संक्षिप्त विवरण व कार्यवाही-
फरियादी गुलशन पटेल निवासी SBI बैंक के सामने चिकलौद रोड बंगरसिया मिसरोद भोपाल ने रिपोर्ट किया कि बंगरसिया मार्केट मे मेरी प्रांजल हार्डवेयर की दुकान है । जिसे दिनांक 04/06/25 को शाम दुकान बंद कर के घर चला गया और दिनांक 05/06/25 को देखा कि मेरी दुकान के शटर का बीच का हिस्सा टेढा है व नीचे से शटर करीबन 3-4 फीट उठा हुआ है । दुकान मे जा के देखा तो मेरी दुकान के गल्ले का लॉक टूटा है और गल्ले का सामान बिखरा पडा है किसी ने मेरी दुकान के गल्ले मे से नगदी व कुछ सामान चोरी कर लिया थ मेरे दुकान के साथ-साथ मार्केट की अन्य 2-3 दुकानो के शटर तोड कर चोरी की है की रिपोर्ट पर अप.क्र.- 256/25 धारा 331(4),305(a) बीएनएस का कायम कर विवेचना में लिया गया।
पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही-
थाना क्षेत्र मे बढ रही चोरी की बारदातो को दोखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में आरोपीगणो की तलाश पतारसी हेतु टीम गठित कर आरोपी की पतारसी के दौरान थाना क्षेत्र मे हुई चोरी एवं सीमावर्ती थाना क्षेत्र बाहगसेवनिया, सतलापुर मण्डीदीप अन्तर्गत कुछ दिनो मे हुई चोरी की घटनाओ का तरीका-ए-बारदात का एक जैसा होना पाये जाने से घटनास्थल के आसपास मुखबिरो एवं लोगो से संदिग्धो के बारे मे तलाश पतारसी की गई । जो क्षेत्र के लोगो द्वारा संदिग्धो का चोरी को अंजाम देने के उपरांत खेतो मे होते हे दीपडी गांव के पीछे कलियासोत नदी की तरफ जाना बताया गया । पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही कर कलियासोत नदी के किनारे पेडो के बीच मे छुपे आरोपीगण 1. शंकर मिनामा 2. अलिया डामोर को गिरफ्तार किया गया ।
बरामद मशरूका-
(1) नगदी करीबन 7000/- रुपये
(2) लोहे की टॉमी
(3) टॉर्च
(4) गमछा ( शॉल )
गिरफ्तार आरोपी का विवरण-
1. अलिया डामोर पिता कसना डामोर उम्र 29 वर्ष निवासी ग्राम कदुआ थाना धानपुर जिला दाहोद गुजरात
2. शंकर मिनामा पिता सन्या मिनामा उम्र 35 वर्ष निवासी – ग्राम बिल्या थाना धानपुर जिला दाहोद गुजरात ।
खुलासा अपराध
1. अप.क्र.- 256/25 धारा 331(4),305(a) BNS, बंगरसिया थाना मिसरोद भोपाल
2. अप.क्र.- 355/25 धारा 331(4),305(a),62 BNS, सौम्या मारबेला थाना बागसेवनिया भोपाल
3. अप.क्र.- 232/25 धारा 331(4),305(a) BNS, दीपनगर थाना मण्डीदीप रायसेन
4. अप.क्र.- 195/25 धारा 331(4),305(a) BNS, थाना सतलापुर रायसेन
सराहनीय भूमिका-
निरी. मनीषराज सिंह भदौरिया, उनि. प्रेमचन्द्र द्विवेदी , उनि. राजकुमार गुप्ता, सउनि कमलेश पचौरी, प्रआर. दीपक टिटारे, प्रआर. अशोक सिंह तोमर, प्रआर प्रदीप मिश्रा आर.धर्मदेव, आर. जितेन्द्र जाट, आर.लेखराज जाट, आर.अभय,आर. जितेन्द्र लोधी, आर. शिवशंकर ,आर. कमलेश , आर. अरुण चौहान, आर. योगेन्द्र कुशवाहा, आर. आशीष गौर, आर. चालक संदीप पंडोले
