मोदी जी असत्य कथन कर देश की जनता को भ्रमित कर रहे हैं: मुकेश नायक

0
Spread the love

भोपाल, 25 अप्रैल 2024

प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष मुकेश नायक ने प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा तत्कालीन प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी को लेकर दिये गये बयान की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि मोदी जी 1985 में तत्कालीन प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने इन हेरीटेज कानून को स्टेट प्रापर्टी के तहत आते थे उनको कर और प्रापर्टी टेक्स से मुक्त किया था, तत्कालीन भाजपा नेता यशवंत सिन्हा और जयंत सिन्हा ने इसका समर्थन किया था। श्
श्री नायक ने कहा कि मोदी जी असत्य कथन कर रहे है कि राजीव जी ने इंदिरा जी की प्रापर्टी को हडपने के लिए कानून बनाया, मोदी बताये कि कौन सी प्रापर्टी इंदिरा गांधी जी, राजीव गांधी के पास चली गई, उनके पास निजी घर भी नहीं है आनंद भवन जिस घर में पं. जवाहर लाल नेहरू का जन्म हुआ, पले-बड़े, जो हजारों करोड़ की प्रापर्टी है उसे दान में दिया और वह आज देश की प्रापर्टी है निजी प्रापर्टी नहीं है। हमारे गांधीवादी नेता विनोभा भावे, जिन्होंने पूरे देश में पद यात्रा की थी, भूदान यज्ञ किया था और उसके तहत कांग्रेस नेताओं और इस देश के किसानों ने हजारों एकड़ जमीन दान में दी है। कांग्रेस नेताओं ने दिया है, लिया नहीं है। मोदी जी असत्य कथन कर देश की जनता को भ्रमित कर रहे है।
श्री नायक ने कहा कि मोदी जी 25-30 साल पहले की बात क्यों कर रहे हैं। 18 साल पहले डॉ. मनमोहन सिंह ने ये कहा था, वो कहा था, इन हेरीटेज कानून 1985 कानून बना था। मोदी जी आप अपने 10 साल का रिपोर्ट कार्ड देश की जनता के सामने रखिये, कि कितनी महंगाई बढ़ी, कितनी बेरोजगारी बढ़ी और देश कितना पीछे चला गया, कितनी घुटन और बेचेनी भारत के नौजवानों में है, इन तमाम बातों पर पर्दा डालने के लिए ध्यान हटाने के लिए आप 30-40 साल पुराने गढ़े मुर्दे उखाड़ रहे हैं और देश की जतना को भ्रमित कर रहे हैं असत्य कथन कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/lokvarta/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481