भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व खजुराहो सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने सोमवार को भाई रतन कुमार भवन, पत्रकार कालोनी पहुंचकर पीटीआई के वरिष्ठ पत्रकार स्वर्गीय श्री अनिल दुबे को श्रद्धांजलि अर्पित की एवं परिवारजनों से भेंटकर ढांढस बंधाया। इस दौरान पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी श्री आशीष उषा अग्रवाल उपस्थित रहे।