भोपाल के डैम में मिला युवक का शव

0
Spread the love

भोपाल के बिलखिरिया के घोड़ा पछाड़ डैम में रविवार को एक युवक का शव मिला। डैम के पास खड़ी बाइक नंबर से मृतक की शिनाख्त कर ली गई है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक बरखेड़ा पठानी का रहने वाला मंजीत 21 मई से लापता था। गोविंदपुरा थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज थी। मंजीत का शव दो से तीन दिन पुराना बताया जा रहा है। पानी में डूबे रहने से फूल चुका था। टीआई उमेश सिंह चौहान के मुताबिक पुलिस को दिए बयान में पिता ने बताया- मानसिक रूप से मंजीत कुछ कमजोर हो गया था।

एक साल पहले पहले छूट चुकी थी नौकरी

एक साल पहले भेल से उसकी नौकरी छूट गई थी। परिजन उसे इलाज के लिए बाहर ले जाने की तैयारी में थे। 21 मई को वह घर से बाइक लेकर निकला और लौटा नहीं। घर वाले आसपास उसकी तलाश कर रहे थे। जिस डैम में मंजीत का शव मिला। वहीं पास में उसकी बाइक खड़ी थी। पुलिस मान रही है, यह बाइक 21 तारीख से ही खड़ी होगी, लेकिन किसी ने इस पर ध्यान नहीं दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed


Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/lokvarta/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481