देवी अहिल्याबाई होल्कर ने समाज व राष्ट्र उत्थान में आदर्श स्थापित किया है

भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री श्री हितानंद जी ने रविवार को बालाघाट के जिला भाजपा कार्यालय में देवी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती को लेकर महिला जनप्रतिनिधि सम्मेलन को किया संबोधित
——————————————————-
– देवी अहिल्याबाई होल्कर ने समाज व राष्ट्र उत्थान में आदर्श स्थापित किया है
– प्रधानमंत्री जी की राष्ट्र निर्माण की नीतियां देवी अहिल्याबाई से प्रेरित हैं
– श्री हितानंद जी
बालाघाट, 25/05/2025। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री श्री हितानंद जी ने रविवार को देवी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती को लेकर बालाघाट के जिला भाजपा कार्यालय में महिला जनप्रतिनिधि सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि देवी अहिल्या बाई होल्कर ने समाज व राष्ट्र उत्थान के कार्यों में आदर्श स्थापित किया है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में राष्ट्र निर्माण की नीतियां देवी अहिल्याबाई होल्कर से प्रेरित हैं। देवी अहिल्याबाई ने जीवन में कठिनाईयों के बावजूद समाज को एक सफल नेतृत्व दिया, उनके जीवन से देश की प्रत्येक नारी को प्रेरणा लेनी चाहिए। उन्होंने देवी अहिल्या बाई की सेवा, त्याग, तपस्या, सुशासन, लोक कल्याण और धार्म व आध्यात्म को लेकर किए गए कार्यों की विस्तार से चर्चा की।
सांस्कृतिक विरासत को संजोए रखने में रहा महत्वपूर्ण योगदान
भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री श्री हितानंद जी ने कहा कि देवी अहिल्याबाई होल्कर ने हमारी सनातन सांस्कृतिक विरासत को संजोए रखने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उनकी नेतृत्व कुशलता 300 वर्षों के बाद आज भी प्रासंगिक एवं जीवंत है। वर्तमान में हमारी सरकारें जिस उद्देश्य व ध्येय के साथ आगे बढ़ रही हैं, कहीं ना कहीं राष्ट्र निर्माण की हमारी यह प्रक्रिया देवी अहिल्या बाई होल्कर की नीतियों से प्रेरित हैं। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा सरकारों ने देवी अहिल्या होल्कर की शासन व्यवस्था की तरह ही सुशासन को स्थापित किया है। देवी अहिल्या बाई ने देशभर में प्रसिद्ध मंदिरों का निर्माण एवं मरम्मत का कार्य कराया, इसमें काशी विश्वनाथ मंदिर, सोमनाथ मंदिर और बद्रीनाथ धाम शामिल हैं। उसी तरह हमारी सरकारें भी हमारी सांस्कृतिक विरासतों को संरक्षित करने के लिए कृतसंकल्पित हैं। उन्होंने गरीबों के लिए अन्न क्षेत्र खोले और प्याऊ स्थापित किए, जिससे सभी को भोजन और पानी उपलब्ध हो सके। प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में भाजपा सरकारों के अंत्योदय का लक्ष्य ‘सबका साथ-सबका विकास’ के मूल मंत्र के साथ सभी को पक्का आवास दिलाना है, जो देवी अहिल्याई के शासन व्यवस्था से प्रेरित है। उन्होंने जिस तरह शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में सुधार किए और बच्चों को शिक्षा प्रदान करने के लिए विद्यालय खोले तथा स्वास्थ्य सेवाओं को सुलभ बनाया। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में बनाई गई नई भारतीय शिक्षा पद्धति ग्रामीण से लेकर शहरी क्षेत्र के शिक्षार्थियों को शिक्षा के माध्यम से विकास के समान अवसर प्रदान करती है। भाजपा सरकारों ने शिक्षा के सरलीकरण के सभी संभावित उपाय किए हैं।
भाजपा महिलाओं को समानता का अधिकार दिलाने के लिए संकल्पित
भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री श्री हितानंद जी ने कहा कि देवी अहिल्या बाई होल्कर ने समाज में फैली बुराइयों, जैसे बाल विवाह और सती प्रथा को समाप्त करने का कार्य किया। उसी तरह हमारी सरकार तीन तलाक के खिलाफ कानून बनाकर महिलाओं को नई जिंदगी देने का काम किया। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा महिलाओं को समानता का अधिकार दिलाने के लिए संकल्पित है। प्रधानमंत्री जी ने देश की संसद और राज्यों की विधानसभाओं में 33 प्रतिशत आरक्षण देने के लिए नारी शक्ति कानून बनाया है। मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार भी महिलाओं को शासकीय नौकिरयों में 35 प्रतिशत आरक्षण प्रदान कर रही है, साथ ही स्थानीय निकाय चुनावों में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान भी किया गया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है। यह उपलब्धि प्रधानमंत्री जी की आर्थिक नीतियों के कारण ही मिली है। अहिल्या बाई होल्कर ने प्रशासनिक सुधार कर अपने राज्य में न्याय और सुशासन को स्थापित करने के लिए कई महत्वपूर्ण सुधार किए, उसी प्रकार हमारी सराकरें भी भ्रष्टाचार मुक्त सुशासन देने में सफल रही हैं। वास्तव में देवी अहिल्या बाई के समाज उत्थान के कार्यों में विकसित भारत का भाव था, जिसे हम हासिल करने की ओर अग्रसर हैं।
इस अवसर पर सांसद श्रीमती भारती पारधी, जिला अध्यक्ष श्री रामकिशोर कावरे, वरिष्ठ नेता श्री गौरीशंकर बिसेन, विधायक श्री गौरव पारधी, श्री राजकुमार कर्राहे, पूर्व विधायक श्री भगत नेताम, श्री प्रदीप जायसवाल, पूर्व जिला अध्यक्ष श्री रमेश भटेरे, श्री सत्यनारायण अग्रवाल, महिला मोर्चा की पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती लता एलकर, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती भारती ठाकुर, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष श्रीमती हेमा वाधवानी, श्रीमती अनुपमा नेताम एवं श्रीमती शांता तिवारी सहित बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।
(आशीष उषा अग्रवाल)
प्रदेश मीडिया प्रभारी
