प्रधानमंत्री जी देवी अहिल्याबाई द्वारा स्थापित सुशासन की आदर्श व्यवस्था को आगे बढ़ा रहे हैं

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने बुधवार को भोपाल मध्य विधानसभा में देवी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती के उपलक्ष्य में निकाली गई शोभा यात्रा में शामिल होकर किया संबोधित
—————————————————-
– प्रधानमंत्री जी देवी अहिल्याबाई द्वारा स्थापित सुशासन की आदर्श व्यवस्था को आगे बढ़ा रहे हैं
– देवी अहिल्याबाई की शासन व्यवस्था की तरह भाजपा सरकारें महिला सशक्तिकरण कर रहीं
– श्री विष्णुदत्त शर्मा
भोपाल, 21/05/2025। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व खजुराहो सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने बुधवार को देवी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती के उपलक्ष्य में बुधवार को भोपाल मध्य विधानसभा में आयोजित शोभा यात्रा में शामिल होकर संबोधित किया। भोपाल जिला भाजपा द्वारा आयोजित शोभा यात्रा न्यू कैंपियन स्कूल, ग्यारह सौ क्वार्टर से प्रारंभ होकर देवी अहिल्याबाई होल्कर चौराहे पर संपन्न हुई। देवी अहिल्या बाई होल्कर चौराहे पर उनकी प्रतिमा को पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद अपने संबोधन में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि देवी अहिल्याबाई होल्कर ने अपने शासनकाल में एक आदर्श सुशासन व्यवस्था स्थापित की थी। प्रधानमंत्र श्री नरेन्द्र मोदी जी देवी अहिल्याबाई होल्कर द्वारा स्थापित सुशासन व्यवस्था को आगे बढ़ा रहे हैं। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार देवी अहिल्याबाई के शासन व्यवस्था की तरह महिला सशक्तिकरण के कार्यों में जुटी हैं।
प्रधानमंत्री 31 मई को भोपाल की धरती से दो लाख महिलाओं को करेंगे संबोधित
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने 21 मई से 31 मई तक देशभर में देवी अहिल्या बाई होल्कर की 300वीं जयंती के उपलक्ष्य में विभिन्न कार्यक्रमों के बुधवार से प्रदेश भर में आयोजन शुरू हो गए हैं। 31 मई को प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी देवी अहिल्याबाई होल्कर की जयंती के अवसर पर भोपाल में महिला सशक्तिकरण महासम्मेलन को संबोधित करेंगे, जिसमें दो लाख बहनें शामिल होंगी। देवी अहिल्या बाई ने अपने शासन व्यवस्था में सैनिकों की विधवा महिलाओं, वीरांगनाओं के सशक्तिकरण के लिए महेश्वर साढ़ी का उत्पादन शुरू कराया था। देवी अहिल्याबाई होल्कर के शासन व्यवस्था की तर्ज पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा सरकारें स्व-सहायता समूहों और अन्य योजनाओं के माध्यम से महिलाओं के सशक्तिकरण का कार्य कर रही हैं। प्रधानमंत्री जी महिलाओं का सशक्तिकरण कर सशक्त भारत का निर्माण कर रहे हैं। आज इस शोभा यात्रा के जरिए बड़ी संख्या में माताओं-बहनों के साथ पार्टी कार्यकर्ताओं की सहभागिता कर देवी अहिल्या बाई होल्कर के प्रति सम्मान प्रकट कर रहे हैं। शोभा यात्रा में शामिल लोगों का उत्साह बता रहा है कि 31 मई को भोपाल में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के स्वागत के लिए पूरी पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ जनता भी उत्साहित हैं।
इस दौरान महापौर श्रीमती मालती राय, जिला अध्यक्ष श्री रविन्द्र यति, पूर्व विधायक श्री ध्रुवनारायण सिंह, नगर निगम अध्यक्ष श्री किशन सूर्यवंशी, जिला पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता व आमजन शोभा यात्रा में शामिल हुए।
(आशीष उषा अग्रवाल)
प्रदेश मीडिया प्रभारी
