51 कुंडात्मक श्री श्री 1008 श्री राम महायज्ञ शहीद स्थल चरण पादुका तीर्थ स्थल पर आयोजित

51 कुंडात्मक श्री श्री 1008 श्री राम महायज्ञ शहीद स्थल चरण पादुका तीर्थ स्थल पर आयोजित
महाराजपुर छतरपुर
बुंदेलखंड क्षेत्र के यज्ञ आचार्य पंडित रमाकांत शास्त्री जी बनारस धाम के द्वारा श्री राम महायज्ञ उत्सव एवं विशाल मेला का आयोजन 12 मई 2025 से 21 मई 2025 तक बुंदेलखंड का जलियांवाला बाग चरण पादुका सिंहपुर थाना तहसील क्षेत्र महाराजपुर में आयोजित किया गया है जिसमें कथा व्यास महंत श्री सीताराम दास जी महाराज गोवर्धन निर्मोही अखाड़ा श्रीधाम वृंदावन से एवं गुरुजी श्री श्री 1008 श्री लोग भगवान दास सिंगारी जी महाराज सरकार निर्मोही अखाड़ा छतरपुर के मार्गदर्शन में सिंहपुर हसपुरा गिलोंहा टंहनगा उमरया डुमरा टाटा पीरा रंगोली संजय नगर के भक्तों के सहयोग से चल रहा है यज्ञ में मध्य प्रदेश शासन विधानसभा सचिव डॉ अवधेश प्रताप सिंह दिनांक 17 मई 2025 को सुबह 11:00 बजे धार्मिक स्थल पहुंचे उनके साथ उत्तराधिकारी संगठन के संयोजक शंकर लाल सोनी बुंदेलखंड क्षेत्र के समाजसेवी संतोष गंगेले कर्मयोगी नौगांव बुंदेलखंड तथा क्षेत्रीय सैकड़ो जन मानस उपस्थिति में शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई तत्पश्चात भारत के सैनिकों के द्वारा सिंदूर ऑपरेशन में देश की लोक लाजो शान बढ़ाने के लिए उन्हें शुभकामनाएं दी गई एवं जो देश की रक्षा करते हुए शहीद सैनिकों अधिकारियों को पुष्पांजलि श्रद्धांजलि दी ।
गई इस अवसर पर डॉ अवधेश प्रताप सिंह जी भोपाल ने कहा कि हमें सौभाग्य की हम बुंदेलखंड के रहने वाले हैं और यहां हम आज आजादी के शहीदों तथा देश के लिए बलिदान हुए सैनिकों की आत्मा आप शांति और उनके सम्मान में जो श्री राम महायज्ञ 51 कुंडात्मक यज्ञ डॉक्टर रमाकांत पटेरिया जी और उनकी संपूर्ण टीम के साथ चल रहा है सभी भक्तों को सभी संतो को और सभी यज्ञ आचार्य को शुभकामनाएं दी । श्रद्धांजलि कार्यक्रम का संचालन एवं इस कार्यक्रम की पूरी जानकारी उत्तराधिकारी संगठन के श्री शंकर लाल सोनी ने प्रस्तुत की कार्यक्रम के आयोजन पर प्रकाश डाला । इस अवसर पर अतिथियों विशिष्ट अतिथियों समाजसेवियों का स्मृति चिन्ह एवं अंग वस्त्र दान करके सम्मान किया गया ।
मध्य प्रदेश के जालियां वाला बाग शहीद स्थल सिंहपुर चरणपादुका मे 51 कुंडात्मक श्री राम महायज्ञ में शामिल होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ जिसमे मध्य प्रदेश विधानसभा भोपाल के प्रमुख सचिव डॉक्टर एपी सिंह, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी प्रमुख सचिव शंकर लाल सोनी जी, दैनिक भास्कर क्राइम रिपोर्टर छतरपुर रविंद्र चौबे जी सिंहपुर, वरिष्ठ पत्रकार समाजसेवी संतोष गंगेले कर्मयोगी जी नौगांव, वरिष्ठ पत्रकार धर्मेंद्र वर्मा दैनिक भास्कर छतरपुर,एसडीम छतरपुर, तहसीलदार अनिल तलैया महाराजपुर, थाना प्रभारी महाराजपुर के डी सिंह, यज्ञ सचिव सुखनील चौबे जी, रुद्र प्रताप तिवारी सिंगपुर सरपंच, एवं चरण पादुका जन कल्याण समिति के सदस्य शामिल रहे
