पिछले वर्ष 29000 वृक्ष बचाओ मुहिम का आयोजन किया था और शासन वह योजना वापस लेना पड़ी थी।

0
Spread the love

साथियों,

हम सभी ने मिलकर पिछले वर्ष 29000 वृक्ष बचाओ मुहिम का आयोजन किया था और शासन वह योजना वापस लेना पड़ी थी।

 

शासन द्वारा भोपाल के रत्नागिरी चौराहे से लेकर आसाराम तिराहे तक लगभग 16 किलोमीटर की वर्तमान स्थित रोड के आसपास लगे हुए हजारों पेड़ों में मार्ग चौड़ी करण के नाम से लगभग 8000 जीवित एवं पल्लवित पेड़ों को काटे जाने की योजना तैयार की जा रही है।

हम सबको इसका विरोध करना है ।

*18 मई रविवार को*

*सायं 5:00 बजे से 6:00 बजे*

स्थान:सागर स्टेट एवं काकड़ा फार्म के पास अयोध्या बाय पास रोड भोपाल

पर एकत्रित होंगे।

हम सभी परिवार ,ईष्ट मित्रों, पर्यावरण चिंतकों के साथ वृक्षों को रक्षा सूत्र बांधने एवं , स्लोगन प्रदर्शन,नारे लगाकर एवं वृक्षों के साथ शांतिपूर्ण, अनुशासित वृक्षों से चिपको आंदोलन करेंगे।

सभी से निवेदन है कि कृपया

-अपने साथ लगभग 3/4 फिट का रक्षा सूत्र /कलावा लाऐं

-स्लोगन कागज पर प्रिंट कराकर लाएं।

-स्वयं के पीने का पानी लाएं।

-पूर्ण अनुशासन एवं दिये गये निर्देशों करें।

-अपने वाहन नियत स्थान पर लगायें।

-आप अपनी संस्था के नाम से कपड़े या कागज के बैनर ला सकते हैं।

-प्रदर्शन स्थल पर किसी प्रकार की गंदगी,कचरा ना फेंके।

-स्थल पर कोई मंच नहीं होगा एवं ध्वनि विस्तारक यंत्रों का उपयोग नहीं होगा।

-अपना प्रदर्शन ग्रीन बेल्ट में ही करें,मार्ग को बाधित ना करें।

निवेदक

-सुयश कुलश्रेष्ठ

सचिव,

भोजपाल जनकल्याण एवं विकास परिषद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/lokvarta/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481