विवादित बयान और चुनाव

0
Spread the love

विवादित बयान और चुनाव

चुनाव के बीच विवादित बयान कई बार बयान देने वाले नेता की पार्टी के लिए मुसीबत बन जाते हैं..कांग्रेस नेता राहुल गांधी का संपत्ति सर्वें व बंटवारे को लेकर दिया गया ऐसा ही एक बयान मौजूदा चुनाव का बड़ा मुद्दा बनता जा रहा है..इसमें बुधवार को कांग्रेस के सलाहकार माने जाने वाले सैम पित्रोदा की प्रतिक्रिया ने आग में घी का काम किया है..आखिर क्यों आते हैं चुनाव के बीच ऐसे विवादित बयान और उनका क्या होता है असर..

 

कर्नाटक में पिछले चुनाव के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने पीएम नरेंद्र मोदी को जहरीले सांप की तरह बताया..तो साल 2007 में गुजरात चुनाव में कांग्रेस नेत्री सोनिया गांधी ने मोदी को मौत का सौदागर बता दिया..2014 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के ही मणिशंकर अय्यर ने कहा—चाय वाला नहीं बनेगा पीएम..इसी चुनाव में राहुल गांधी ने मोदी को जहर की खेती करने वाला बता दिया..अय्यर इससे पहले 2017 के गुजरात चुनाव में पीएम को नीच इंसान तो खड़गे ने पीएम को सौ मुख वाला बता दिया..इन बयानों से इन सभी चुनावों में नुकसान कांग्रेस को ही उठाना पड़ा..बावजूद इसके कांग्रेस नेताओं ने इससे सबक नहीं लिया..बल्कि गत दो अप्रैल को छत्तीसगढ़ के कांग्रेस नेता चरणदास महंत ने राजनांदगांव की एक सभा में पीएम का लाठी से सिर फोड़ने वाले बात कहकर मामले को गर्मा दिया..नया विवाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी के उस बयान को लेकर इसमें उन्होंने सत्ता में आने पर सभी की संपत्ति का सर्वे कराने व इसके बंटवारे की बात कही…उनके इस बयान को लेकर बीजेपी नेता कांग्रेस पर लगातार हमलावर हैं ताजा मामला इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा से जुड़ा है..जिन्होंने राहुल के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए अमेरिका में लागू विरासत टैक्स की वकालात की..इसमें किसी व्यक्ति की मौत पर उसकी संंपत्ति के 55 फीसद पर हक सरकार का हो जाता है…पित्रोदा का यह बयान आग में घी की आहुति वाला कहा जा सकता है…इसे लेकर अब बीजेपी एक बार फिर कांग्रेस पर हमलावर है तो कांग्रेस बचाव की मुद्रा में आ गई है…कांग्रेस ने पित्रोदा का बयान निजी बताया है, लेकिन पार्टी नेता उदित राज ने उनके बयान का समर्थन किया है.

…………………..

 

कांग्रेसजनों के विवादित बयान बने मुसीबत

संपत्ति सर्वे,बंटवारे बयान पर छिड़ी है जंग

राहुल गांधी ने कही थी संपत्ति सर्वे की बात

कांग्रेस नेता सैम पित्रोदा ने डाला’आग में घी’

अमेरिकी विरासत टैक्स की वकालत की गई

सैम के बयान पर कांग्रेस बचाव की मुद्रा में

………………………….

पूर्व में दिए गए सैम पित्रोदा के बयान

2019 का लोस चुनाव

**84 के दंगों को लेकर कहा—हुआ तो हुआ

**कांग्रेस की न्याय योजना (इसमें 72 हजार रु.देने का वादा था)को लेकर कहा—देश के मिडिल क्लास को स्वार्थी नहीं बनना चाहिए और उन्हें पार्टी की प्रस्तावित न्याय योजना को फंड करने के लिए अधिक से अधिक टैक्स देने के लिए तैयार रहना चाहिए.

** पुलवामा हमले को लेकर कहा—ऐसे हमले होते रहते हैं,लेकिन एयर स्ट्राइक जैसा तरीका ठीक नहीं।

जून 2023 में राहुल की मौजूदगी में अमेरिका में कहा— मंदिरों के निर्माण से आपको रोजगार नहीं मिलेगा.

अब कांग्रेस की संपत्ति सर्वे मामले में कहा—अमेरिका में तो ऐसा कानून पहले से है।

…………………………………………..

अन्य नेताओं के विवादित बयान जो चुनाव का मुद्दा बने

27 अप्रैल 2023,

कर्नाटक में विधानसभा चुनाव पहले कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ‘जहरीले सांप की तरह’ कहकर पार्टी की टेंशन बढ़ा दी है…बाद में उन्होंने सफाई देते हुए कहा कि सांप जैसी विचारधारा

………………………………

2007 में गुजरात विधानसभा चुनाव

सोनिया गांधी ने गुजरात के नवसारी की चुनाव रैली में सीएम मोदी को ‘मौत का सौदागर’ कहा। नतीजा इस चुनाव में 182 सीटों वाली गुजरात विधानसभा में बीजेपी को 117 सीटें मिलीं, जबटकि कांग्रेस को 59

…………………………….

साल 2014 लोकसभा चुनाव

कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर ने कहा—मोदी कांग्रेस दफ्तर के बाहर चाय बेचें. वह चायवाला क्या प्रधानमंत्री बनेगा!’…बीजेपी ने चाय पर चौपाल कार्यक्रम चलाया और सत्ता में आई,कांग्रेस लोकसभा में 44 सीट पर सिमट गई ..इसी चुनाव में राहुल गांधी ने मोदी को जहर की खेती करने वाला बताया..बाद में राहुल गांधी ने खून की दलाली का बयान देकर विवाद बढ़ा दिया था.

………………………………

साल 2017 गुजरात चुनाव में

कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर ने पीएम मोदी को ‘नीच इंसान’ बता दिया था.इसके बाद पीएम मोदी ने गुजरात में एक जनसभा में इसका जवाब देते हुए कहा था,’आपने हमें नीच कहा,निचली जाति का कहा. गुजरात के बेटे को ऐसा कहना कितना भारी पड़ेगा. इस बयान के बाद कांग्रेस को भारी नुकसान उठाना पड़ा. जिस चुनाव में सत्ता परिवर्तन के बेहद करीब पहुंची कांग्रेस के हाथ से मौका चला गया. बीजेपी 99 सीट पाकर सत्ता में आ गई.

………………………..

साल 2019 लोकसभा चुनाव

राहुल गांधी ने राफेल डील में घोटाला करने का आरोप लगाया था. साथ ही कहा था कि अब सुप्रीम कोर्ट ने भी मान लिया है कि चौकीदार चोर है. हालांकि, बाद में राहुल ने अवमानना वाले बयान पर माफी मांग ली थी. इस बयान के बाद कांग्रेस को खामियाजा भुगतना पड़ा और उसे फिर करारी हार झेलनी पड़ी.

……………………………

नवंबर 2022 गुजरात चुनाव

खड़गे ने मोदी को रावण जैसा बताया था..कहा— आपके,क्या आपके रावण की तरह 100 मुख हैं?

…………………………..

2 अप्रैल 2024 राजनांदगांव छग

भूपेश बघेल की नामांकन रैली में कांग्रेस नेता चरण दास महंत ने कहा..हमें नरेंद्र मोदी का सिर फोड़ने वाला आदमी चाहिए..एक संरक्षक चाहिए,अच्छा लाठी धर कर मारने वाला..एफआइआर दर्ज हुई

………………..

3 अप्रैल को जारी घोषणा पत्र

इसके समानता शीर्षक वाले चेप्टर में संपत्ति सर्वे की बात कही गई। इसमें धन के पुनर्वितरण का सीधा उल्लेख नहीं है, लेकिन वादा किया गया है कि अगर पार्टी सत्ता में आती है,तो नीतियों में उपयुक्त बदलावों के माध्यम से धन और आय की बढ़ती असमानता को कम करने पर ध्यान देगी… इसमें अल्पसंख्यकों का आर्थिक सशक्तिकरण सुनिश्चित करने का वादा भी किया गया..6 अप्रैल को राहुल ने पुन: इन बातों को दोहराया…सैम पित्रोदा ने इस पर सील लगाई..जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है..

…………………………………..

कौन है सैम पित्रोदा

सत्यनारायण गंगाराम पित्रोदा यानी सैम पित्रोदा का जन्म 17 नवंबर 1942 को ओडिशा के टिटलागढ़ में हुआ.. वह पेशे से इंजीनियर हैं…1984 में, पित्रोदा को प्रधान मंत्री इंदिरा गांधी ने शिकागो से भारत बुलाया..अमेरिकी नागरिक बन चुके सैम को भारत की नागरिकता दी गई..यहां दूरसंचार क्षेत्र के प्रमुख बने.. 1987 में प्रधान मंत्री राजीव गांधी के सलाहकार रहे..1990 के दशक में पित्रोदा फिर शिकागो लौट गए..2004 में मनमोहन सरकार बनते ही वह भारत के राष्ट्रीय ज्ञान आयोग का प्रमुख बने..2009 में कैबिनेट मंत्री का दर्जा मिला..आयोग ने 27 फोकस क्षेत्रों पर लगभग 300 सिफारिशें प्रस्तुत की..सैम कांग्रेस के घोषित,अघोषित सलाहकार रहे..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/lokvarta/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481