जनसंवेदना संस्था द्वारा एम्स गेट नंबर 3 पर भोजन सेवा कार्यक्रम आयोजित डॉ. नवीन जोशी ने किया वितरण

0
Spread the love

भोपाल 10/05/2025। जनसंवेदना संस्था द्वारा शनिवार को मानव सेवा के क्रम में साकेत नगर स्थित एम्स अस्पताल के गेट नंबर 3 पर रोगियों के परिजनों को भोजन सेवा प्रदान की गई। इस अवसर पर संस्था की ओर से पूरी, सब्जी और मिठाई से युक्त भोजन पैकेट वितरित किए गए।

भोजन वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. नवीन जोशी द्वारा किया गया। डॉ. जोशी ने संस्था के इस सेवा कार्य की सराहना करते हुए कहा कि अस्पतालों में इलाज के लिए दूर-दराज से आने वाले लोगों को भोजन जैसी मूलभूत सुविधा उपलब्ध कराना एक महान कार्य है।

जनसंवेदना संस्था विगत दो दशकों से निराश्रितों, जरूरतमंदों और बेसहारा लोगों की सेवा में सतत रूप से संलग्न है। संस्था के इस प्रयास से अस्पताल परिसर में मौजूद अनेक परिजनों को राहत मिली। राधेश्याम अग्रवाल 98260 13975

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed


Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/lokvarta/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481