पुरानी बोतल में नई शराब …
*झोला छाप ख़बरी*
*पुरानी बोतल में नई शराब …..?*
ख़बर राजधानी भोपाल के आबकारी विभाग से है एक तरफ़ आबकारी की ताबड़तोड़ कार्यवाही ढाबा ,होटल ,बार तो वही दूसरी औऱ भोपाल के 75 प्रतिशत ठेकों पर रिपैकेजिंग शराब बिक रही है ।
सूत्र ने बताया है कि उज्जैन से रजिस्टर्ड एलएलपी कंपनी जिसने करोड़ो के ठेके भोपाल में लिए है । वो अपनी कंपनी में बनने वाली शराब की री पैकेजिंग करवा रहा है । क्योकि भोपाल में शराब की काफी ख़पत हो रही है जिसकारण उसे पैकेजिंग के लिए बोतलों की कमी हो गयी है ।
इसलिए *कबाड़ से जुगाड़* का खेल चल रहा है । यही नही सरकारी तय दर से भी 10 या 20 रुपये ऊपर में ये कंपनी शराब बेच रही है । *सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत के बाद भी कोई सुनवाई नही हो रही है ।*
*जबकि ये मामला जनता के साथ ठगी का है 2022 में इसी तरह मुनाफा खोरी के चलते जबलपुर में 4 दुकानों पर 420 एवं मुनाफा खोरी की धाराओं में मामला पंजीबद्ध कर दुकानों को पूर्ण रूपसे बंद किया गया था ….*
लेक़िन राजधानी होने के बाद भी भोपाल में इस कंपनी की गुंडा गर्दी ,ओपन अहाते ,साथ ही चखने की दुकान में भी मुनाफा ख़ोरी लगातार जारी है ? प्रशासन की चुप्पी सीएम हेल्पलाइन की गुप्पी, औऱ आबकारी की पुच्ची इस बात का सुबूत है की डबल इंजन की रेल में कुछ तो खेल है ?
