ऑपरेशन सिंदूर- पुंछ में आतंकियों का मूवमेंट, सर्च ऑपरेशन जारी

0
Spread the love

ऑपरेशन सिंदूर के अगले दिन गुरुवार को पुंछ में सेना का सर्च ऑपरेशन चल रहा है। सूत्रों के मुताबिक, सेना को पुंछ के सूरनकोट आतंकवादियों के छिपे होने की इन्फर्मेशन मिली है।

एयरस्ट्राइक के बाद लगातार दूसरे दिन गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नेशनल सिक्योरिटी एडवाइजर (NSA) अजित डोभाल के बीच मीटिंग हुई। यह मीटिंग 50 मिनट चली। डोभाल ने बुधवार सुबह भी पीएम मोदी को ऑपरेशन की जानकारी दी थी। संसद में गुरुवार को सर्वदलीय बैठक चल रही है। इसमें सरकार सभी दलों को ऑपरेशन सिंदूर की जानकारी देगी।

LoC पर पाकिस्तानी सेना लगातार फायरिंग कर रही है। PAK जवानों ने गुरुवार को भी 4 जगह कुपवाड़ा, बारामूला, उरी और अखनूर में फायरिंग की। पुंछ में LoC पर बुधवार को भी फायरिंग की गई थी। विदेश मंत्रालय ने बताया कि 13 लोगों की जान गई है। भास्कर रिपोर्टर ने बताया कि 15 लोग की मौत हुई है।

उधर, पंजाब के अमृतसर में बुधवार रात 6 धमाके सुने गए। यह सोनिक बूम था। यह तब सुनाई देता है, जब फाइटर जेट्स ध्वनि की रफ्तार 1225 किमी प्रति घंटे से तेज हो जाता है।

अगले दिन गुरुवार को अमृतसर के 3 गांवों में कई रॉकेट के टुकड़े मिले। पुलिस ने सेना को ये रॉकेट सौंप दिए हैं। भास्कर को एयरफोर्स एक्सपर्ट ने बताया कि ये रॉकेट भारत और पाकिस्तान दोनों सेनाएं इस्तेमाल करती हैं। एक्सपर्ट ने संभावना जताई है कि पाकिस्तान की तरफ से ये रॉकेट्स फायर किए गए और इंडियन डिफेंस सिस्टम ने इन्हें मार गिराया।

भारत ने 6 मई की रात 1:05 बजे पाकिस्तान और PoK में एयर स्ट्राइक की थी। इसमें 9 आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया गया, जिसमें 100 से ज्यादा आतंकी मारे गए। PM मोदी ने कहा था कि पूरा देश हमारी ओर देख रहा था। यह तो होना ही था।

1971 युद्ध के बाद पहली बार तीनों सेनाओं ने जॉइंट ऑपरेशन चलाया

भारत की थलसेना, वायुसेना और नौसेना ने मिलकर ‘ऑपरेशन सिंदूर’ चलाया। 1971 युद्ध के बाद यह पहली बार है, जब तीनों सेनाओं ने एक साथ पाकिस्तान के खिलाफ बड़ी सैन्य कार्रवाई की है। सेना और एयरफोर्स के अफसरों ने घटना की जानकारी दी।

देश के इतिहास में पहली बार प्रेस कॉन्फ्रेंस में आर्मी और वायुसेना की महिला अफसरों ने ऑपेरशन की जानकारी दी। आर्मी की कर्नल सोफिया कुरैशी और एयरफोर्स की विंग कमांडर व्योमिका सिंह ने ऑपरेशन के बारे में बताया। विदेश सचिव विक्रम मिसरी भी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/lokvarta/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481