भोपाल रेप जिहाद केस-पीड़िताओं के कॉलेज पहुंचा राष्ट्रीय महिला आयोग

0
Spread the love

भोपाल में कॉलेज छात्राओं से रेप, ब्लैकमेलिंग और कथित लव जिहाद के मामले को लेकर राष्ट्रीय महिला आयोग बेहद गंभीर है। सोमवार दोपहर आयोग की तीन सदस्यीय टीम रायसेन रोड स्थित कॉलेज में पहुंची। टीम ने कॉलेज प्रशासन, अधिकारियों और पीड़ित छात्राओं को पढ़ाने वाले स्टाफ से लंबी पूछताछ की।

टीम ने कॉलेज परिसर में छात्राओं की सुरक्षा से जुड़े इंतजामों पर भी विस्तार से जांच की। जांच के दौरान ये पता लगाने की कोशिश की गई कि क्या पीड़ित छात्राओं ने पहले कभी आरोपियों के खिलाफ किसी भी तरह की शिकायत कॉलेज प्रबंधन या संबंधित अधिकारियों से की थी।

सोमवार को जांच के लिए राष्ट्रीय महिला आयोग की टीम एक निजी कॉलेज पहुंची।
सोमवार को जांच के लिए राष्ट्रीय महिला आयोग की टीम एक निजी कॉलेज पहुंची।

विभाग के प्रमुखों से अलग-अलग बातचीत की 5 पीड़िताओं की ओर से दर्ज एफआईआर के आधार पर इस मामले की जांच कर रही एसआईटी के वरिष्ठ अधिकारी भी महिला आयोग की टीम के साथ कॉलेज पहुंचे। आयोग की टीम ने कॉलेज स्टाफ और संबंधित विभाग प्रमुखों से अलग-अलग बातचीत कर जानकारी ली।

NCW टीम ने रविवार को SIT अफसरों को तलब कर केस से जुड़ी जानकारी ली थी।
NCW टीम ने रविवार को SIT अफसरों को तलब कर केस से जुड़ी जानकारी ली थी।

पुलिस-आयोग के बीच होटल रेडिसन में बैठक सूत्रों के मुताबिक, रविवार को महिला आयोग की टीम और भोपाल पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के बीच होटल रेडिसन में इस केस को लेकर अहम बैठक हुई। टीम ने मामले की स्टेटस रिपोर्ट भी मांगी। महिला आयोग की टीम बाग सेवनिया थाने भी पहुंची थी, जहां केस की शुरुआती कार्रवाई की गई थी।

सख्त कार्रवाई हो, पीड़िताओं को न्याय मिले राष्ट्रीय महिला आयोग की टीम ने स्पष्ट किया है कि वह न केवल जांच प्रक्रिया को मॉनिटर कर रही है, बल्कि सभी पक्षों को जरूरी सुझाव भी दिए जाएंगे, ताकि किसी भी स्तर पर लापरवाही न हो। आयोग यह सुनिश्चित करेगा कि पीड़ित छात्राओं को पूरी तरह न्याय मिले और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई हो।

जमीनी हकीकत जानने भोपाल पहुंची NCW टीम इस हाई-प्रोफाइल मामले की जांच के लिए राष्ट्रीय महिला आयोग ने एक तीन सदस्यीय विशेष जांच समिति का गठन किया है। इस समिति में झारखंड की पूर्व डीजीपी निर्मल कौर, हाईकोर्ट की वरिष्ठ अधिवक्ता निर्मला नायक सहित अन्य सदस्य शामिल हैं, जो भोपाल पहुंचकर जमीनी हकीकत की जांच कर रहे हैं।

दो सगी बहनों समेत केस की 6 पीड़िताएं सामने आईं मामले में पुलिस अब तक 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। दो सगी बहनों समेत केस की 6 पीड़िताएं सामने आई हैं। तीन पीड़िताओं ने एफआईआर दर्ज कराने से इनकार कर दिया है। इस घटना के खिलाफ लोग गुस्से में हैं। 2 मई को भोपाल के 26 प्रमुख चौराहों पर इस लव जिहाद के खिलाफ प्रदर्शन भी हुए।

बड़ी बहन से दोस्ती की फिर छोटी को भी फंसाया ये साल 2022 की बात है। रायसेन रोड स्थित एक बड़े कॉलेज के बाहर कुछ लड़के-लड़कियां आपस में बात कर रहे थे। इसी दौरान 11वीं क्लास में पढ़ने वाली एक लड़की अपनी बड़ी बहन से मिलने कॉलेज पहुंची। वो भी इस ग्रुप में कुछ देर रुककर बातें करने लगी। उसे इस बात का जरा भी अंदाजा नहीं था कि अब वह गैंग्स ऑफ ब्लैकमेलर के सरगना फरहान के टारगेट पर थी।

फरहान ने बड़ी बहन से दोस्ती के बीच कब छोटी बहन पर नजर गड़ा दी, किसी को पता नहीं चला। बड़ी बहन को छोड़ने कभी-कभी घर के बाहर तक आने वाला फरहान अब छोटी बहन को कहीं घुमाने-फिराने की तरकीबें सोचने लगा। एक दिन उसने उस छोटी बहन से कहा- मैं तुम्हें पसंद करने लगा हूं। छोटी बहन ने कोई रिस्पॉन्स नहीं दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/lokvarta/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481