भोपाल में नवविवाहिता ने फांसी लगाई, मौत

0
Spread the love

भोपाल के छोला इलाके में नवविवाहिता ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। परिजनों का आरोप है कि पति की प्रताड़ना के चलते उसने यह कदम उठाया है। दो महीने पहले ही उसकी शादी की गई थी। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

भारती कुचबंदिया (23) पत्नी विशाल कुचबंदिया कैंची छोला इलाके की रहने वाली थी। दो महीने पहले 3 फरवरी सम्मेलन में उसकी शादी हुई थी। शादी के बाद से ही पति उसे परेशान करता था। कई-कई दिन तक घर नहीं लौटता था। मृतका के भाई राहुल ने बताया कि जीजा उसकी बहन को परेशान करता था। मारपीट करता था, दूसरी औरत के संपर्क में था। बहन को साथ रखने को राजी नहीं था।

हमने कई बार समझाया लेकिन वह नहीं माना। मंगलवार को हम उसके ससुराल पहुंचे। वहां जीजा ने बहन के साथ विवाद किया था। वहां से बहन को भोपाल स्थित घर ले आए। रात के समय मां पास में किसी काम से गई थी। घर में और कोई भी नहीं था। तभी भारती ने अपने दुपट्‌टे का फंदा बनाकर एक कमरे में फांसी लगा ली।

पीएम के दौरान पीएम हाउस के बाहर परिजनों ने हंगामा किया।
पीएम के दौरान पीएम हाउस के बाहर परिजनों ने हंगामा किया।

सुसाइड से पहले पति से हुआ था फोन पर विवाद

मृतका के भाई राहुल ने बताया कि घटना से ठीक पहले उसकी बहन भारती का अपने पति से फोन पर विवाद हुआ था। इस दौरान घर में मौजूद भतीजी ने दोनों के बीच का झगड़ा सुना।

राहुल के अनुसार, बहस के कुछ देर बाद उसी भतीजी ने भारती को फंदे पर लटका देखा और तुरंत आसपास के लोगों को सूचना दी। वहीं टीआई सुरेशचंद्र नागर ने बताया कि मौके से सुसाइड नोट नहीं मिला है। मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/lokvarta/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481