भाजपा सांसदों की निष्क्रियता से भोपाल विकास में लगातार पिछड़ता गया : अरुण श्रीवास्तव…..
भोपाल क्षेत्र का चौमुखी विकास मेरी पहली प्राथमिकता : अरुण श्रीवास्तव……….भाजपा सांसदों की निष्क्रियता से भोपाल विकास में लगातार पिछड़ता गया : अरुण श्रीवास्तव…..
कर्फ्यू माता का आशीर्वाद लेकर अरुण श्रीवास्तव ने विशाल रैली के द्वारा भरा अपना नामांकन……..
जीतू पटवारी और अरुण यादव सहित भोपाल के सभी कांग्रेस नेता कार्यकर्ता रैली में हुए शामिल । भोपाल । भोपाल लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी अरुण श्रीवास्तव ने अपनी पत्नी और परिजनों के साथ शुक्रवार को सोमवारा भवानी चौक स्थित कर्फ्यू माता की पूजन कर आशीर्वाद लेकर कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव की अगुवाई में विशाल रैली के रूप में कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर अपना नामांकन भरा । इस रैली में अनेक कार्यकर्ता कांग्रेस की वेशभूषा की ड्रेस पहने आकर्षण का केंद्र थे तो वही नृत्य दल भी कांग्रेस को वोट देने का संदेश दे रहे थे रैली में इंडिया गठबंधन के वरिष्ठ नेता भी साथ-साथ चल रहे थे । जीएडी क्रॉसिंग चौराहे पर रैली के रूप में एक सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि एमपी में कांग्रेस बेहतर प्रदर्शन करने जा रही है हम भोपाल भी अच्छे मतों से जीतने की ओर आगे बढ़ रहे हैं महंगाई से त्रस्त जनता हमारे साथ है पटवारी ने कहा कि मोदी की गारंटी पूरी तरह से फेल हो चुकी है एनडीए के नेताओं के बयानों में अहंकार झलक रहा है और उनका घमंड अब जनता ही तोड़ेगी । कांग्रेस प्रत्याशी अरुण श्रीवास्तव ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा के जितने भी सांसद चुने गए वह सभी संसद में मौन धारण किए रहे इसी का परिणाम है कि भोपाल संसदीय क्षेत्र लगातार पिछड़ता गया मैं संकल्प लेता हूं कि भोपाल क्षेत्र के चौमुखी विकास के लिए जान से जुट जाऊंगा । इस क्षेत्र के कमजोर वर्ग की मूलभूत सुविधाओं के लिए दिन-रात सक्रिय रहूंगा । सभा को अरुण यादव ने भी संबोधित किया उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं को एकजुटता के साथ अब घर-घर मतदाताओं के बीच पहुंचकर भाजपा की कुनीतियो और कांग्रेस की जनता से जुड़ी योजनाओं की जानकारी देने की अपील की इस अवसर पर कांग्रेस नेता पीसी शर्मा सुरेंद्र सिंह ठाकुर चुनाव प्रभारी महेंद्र जोशी विधायक आरिफ मसूद आतिफ अली पूर्व सांसद जोधाराम गुर्जर गोविंद गोयल विभा पटेल मनोज शुक्ला जहीर अहमद आभा सिंह दीपक जोशी संजीव सक्सेना राजीव सिंह गुड्डू चौहान चंद्र कांत दुबे अस्मत सिद्धकी अमित शर्मा प्रवीण सक्सेना अनोखी पटेल राम भाई मेहर श्याम सुंदर श्रीवास्तव ग्रामीण कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अवनीश भार्गव एडवोकेट प्रदीप शर्मा सुशील श्रीवास्तव नन्हीं आम आदमी पार्टी की रईसा मालिक रीना सक्सेना सुमित चौहान सुदेशना मिश्रा ज्योति खरे सपा पार्टी की ओर से यश भारतीय, सीपीआई से शैलेंद्र शैली जनता दल से मोनू यादव मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी से प्रमोद प्रधान समता दल से महेश कुशवाहा एनसीपी से राजू भटनागर स्वर्ण समाज पार्टी से अर्चना श्रीवास्तव समाजवादी पार्टी से शिशुपाल सिंह कांग्रेस नेता संजीव श्रीवास्तव संजू राजेश नारायण सीताराम यादव चित्रांश दीप आशीष श्रीवास्तव सहित अनेक कार्यकर्ता और नेता उपस्थित थे ।
