Spread the love

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज करेंगे ‘स्कूल चलें हम अभियान-2025’ का शुभारंभ

– राज्य स्तरीय प्रवेशोत्सव कार्यक्रम भी होगा

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज भोपाल के शासकीय नवीन उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय अरेरा कॉलोनी (ओल्ड कैंपियन) में प्रात: 9 बजे “स्कूल चलें हम” अभियान – 2025 का शुभारंभ करेंगे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव के स्कूल चलें हम अभियान कार्यक्रम के डिजिटल प्लेटफार्म पर लाइव प्रसारण की व्यवस्था भी की गई है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव कार्यक्रम में नव प्रवेशी विद्यार्थियों का स्वागत करेंगे।

राष्ट्रीय स्तर के विभिन्न खेलों के प्रतिभावान विद्यार्थियों का सम्मान होगा।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव स्कूल शिक्षा विभाग के शिक्षा पोर्टल 3.0 का शुभारंभ भी करेंगे।

आज प्रदेश में करीब 92 हजार सरकारी स्कूल हैं। इनमें प्रायमरी, मीडिल, हाई और हायर सेकण्डरी स्कूल हैं।

इन स्कूलों में लगभग 85 लाख बच्चे अध्ययनरत हैं ।

स्कूल चलें हम अभियान के दूसरे दिन दो अप्रैल को शालाओं में “भविष्य से भेंट’’ कार्यक्रम होगा।

कार्यक्रम में समाज के विभिन्न क्षेत्रों के प्रसिद्ध, प्रबुद्ध और सम्मानित व्यक्तियों को प्रेरक की भूमिका में विद्यार्थियों से भेंट के लिये आमंत्रित किया जायेगा।

” स्कूल चलें हम अभियान” के अंतर्गत 3 अप्रैल को शाला स्तर पर पालकों के साथ सांस्कृतिक एवं खेल-कूद की गतिविधियाँ आयोजित की जायेंगी

” स्कूल चलें हम अभियान” के अंतर्गत 4 अप्रैल को ऐसे छात्रों को चिन्हित किया जायेगा, जो किन्हीं वजहों से कक्षोन्नति प्राप्त करने में असफल हो गये हैं।

पालकों को इन बच्चों की आगे की पढ़ाई के लिये समझाइश दी जाएगी।
भोपाल

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की आज की व्यथताएं

सुबह 9.35 बजे शासकीय नवीन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अरेरा कॉलोनी भोपाल आगमन
राज्य स्तरीय प्रवेशोत्सव कार्यक्रम 2025 (स्कूल चलो कार्यक्रम)

11.15 बजे मंत्रालय आगमन
कैबिनेट

दोपहर 1 बजे बैठक- राज्य वेटलैंड प्राधिकरण की पांचवी (पर्यावरण विभाग)

2.30 बजे बैठक मध्यप्रदेश अर्बन डेवलपमेंट कंपनी की

शाम 4.30 बजे मंत्रालय में मुलाकात

5.15 बजे कुशाभाऊ ठाकरे हॉल आगमन

5.30 बजे कार्यक्रम उद्योगों को प्रोत्साहन राशि का अंतरण

6.30 बजेनिवास आगमन

7 बजे निवास के समत्व भवन में मुलाकात
भोपाल

भोपाल,इंदौर सहित 16 जिलों में बारिश का अलर्ट

तापमान में आएगी गिरावट

मध्यप्रदेश में बदला मौसम

भोपाल और खंडवा में बूंदाबांदी

कई जिलों में बादल छाए रहेंगे

सीहोर समेत 6 जिलों में हल्की आंधी और बिजली गिरने का अलर्ट

3 दिनों में MP में ओले-बारिश और आंधी का स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव

40 से 50 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से चल सकती है आंधी
भोपाल

मध्यप्रदेश में आज से प्रॉपर्टी खरीदना हुआ महंगा

प्रदेश में 60,000 स्थानों पर महंगी हुई संपत्ति

प्रदेशभर के रजिस्ट्रार ऑफिस में रात रही लोगों की भीड़

भोपाल में करीब 600 पंजीयन हुए

रात तक बड़ी संख्या में लोग दोनों दफ्तरों में इंतजार करते नजर आए

इंदौर जिले में 2539 करोड़ की आय हुई

रात को 12 बजे के बाद तक दस्तावेजों का पंजीयन चलता रहा

ग्वालियर में 500 रजिस्ट्री और उज्जैन में 300 से अधिक रजिस्ट्रियां हुई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/lokvarta/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481