थाना टी टी नगर पुलिस द्वारा डकैती की योजना बना रहे आरोपियो पर की कार्यवाही
थाना टीटी नगर भोपाल
01- थाना टी टी नगर पुलिस द्वारा डकैती की योजना बना रहे आरोपियो पर की कार्यवाही
02- हत्या के प्रयास के 5 आरोपियों को किया 24 घंटे में गिरफ्तार
03- भोपाल से बाहर फरारी काटने के लिये बडे माल मिलने की उम्मीद मे बनाई थी योजना
04- आरोपियों ने योजना बनाने के पहले किया था एक व्यक्ति पर जानलेवा हमला
05- झपट्टकर छुडाया था मोबाइल फोन
भोपाल शहर मे महत्वपूर्ण त्योहारों को ध्यान मे रखते हुये भोपाल शहर की कानून व सुरक्षा व्यवस्था मे मजबूती लाने अपराध नियंत्रण अपराधियो पर लगाम लगाने हेतु पुलिस आयुक्त भोपाल श्री हरिनारायणाचारी मिश्र, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त श्री अवधेश गोस्वामी के दिशा निर्देशों पर पुलिस उपायुक्त जोन 1, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जोन 1 के मार्गदर्शन में सहायक पुलिस आयुक्त संभाग टीटी नगर भोपाल द्वारा थाना क्षेत्रो मे लगातार पेट्रोलिंग व चैकिंग हेतु निर्देशित किया गया है।
घटना की विवरणः- ईद व नवरात्रि उत्सव को ध्यान में रखते हुये वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार त्योहारों को लेकर जब दिनांक 30.03.2025 को थाना प्रभारी सुधीर अरजरिया जब अपनी टीम के साथ इलाके के भम्रण थे उसी दौरान
सूचना प्राप्त हुई की कुछ लोग प्लेटिनम प्लाजा के पीछे पानी की टंकी के पास कुछ लौग मय हथियारो के एक साथ धावा बोल कर बडा माल इक्ट्ठा करने की योजना बना रहे है । एंव कोई गंभीर वारदात घटित कर सकते है । सूचना पर तत्काल ही थाना स्तर पर गठित टीम उनि राघवेन्द्र सिंह सिकरवार व उनि नर्मदा प्रसाद के नेतृत्व मे टीम को पूर्व से ही सूचना के मुताबिक कार्यवाही की योजना बनाकर चारो तरफ से घेराबंदी कर प्लेटिनम प्लाजा के पीछे पानी की टंकी के पास पहुचे और एक दूसरे से नजरी कोन्टेक्ट बनाकर हाथो से इशारा कर आगे बडे जो बदमाश आपस मे बात करते हुये सुनाई दिये कि पंचशील नगर में मोदी ज्वैलर्स पर डकैती डालकर बडा हाथ मारने की बाते कर रहे थे जिससे मोटा माल हाथ मे आयेगा जिससे हत्या के प्रयास के मामले में अग्रिम जामनत की व्यवस्था एवं फरारी काटने के लिये खर्चो का इंतजाम हो जायेगा । आरोपियो की बातचीत सुनकर तत्काल पुलिस बल द्वारा उनको घेराबंदी कर पकडने के लिये दबिश दी गई।
पुलिस को देखकर तितर वितर होकर भागने लगे जिससे गिरने पड़ने से उनके शरीर मे हाथ, पैर में चोटे आई जिन्हे घेराबंदी कर हमराह स्टाफ की मदद से पकड़ा गया। उक्त 07 बदमाश जिस स्थान मे डकैती की योजना बना रहे वह से लोहे की रॉड, लोहे के पाईप, छूरी, तलवार, डण्डा व मोटर सायकल मिली जिनका उपयोग वह घटना कारित करने के लिये प्रयोग करने वाले थे ।
क्यो बना रहे थे अपराध की योजनाः- सभी आरोपीगण पुराने बदमाश है । इनमे से आरोपी उमेश चौहान व आनंद चौहान के द्वारा उक्त घटना के पूर्व दिनांक 29.03.25 को ही रोड के किनारे पैदल चलते फरियादी अभिनय सिंह का मोबाइल फोन पर झपट्टा मारकर भागे थे और रास्ते में उनको कपिल यादव दिखाई दिया तो आरोपियों के द्वारा अपने दोस्तो को उसकी जानकारी दी गई आरोपीगण उमेश चौहान, आनंद चौहान के साथ आदित्य चौहान, मोनू चौहान व सावन के द्वारा एक राय होकर पुरानी रंजिश के चलते अर्जुन नगर के पास कपिल यादव नाम के लडके पर जानलेवा हमला किया था जिसके चलते कपिल यादव गंभीर रूप से घायल हुआ जो अस्पताल में भर्ती है ।
आरोपियों के द्वारा योजना बनाई कि यदि हम भोपाल में रहे तो पुलिस के द्वारा पकडे जायंगे मगर बाहर जाने के लिये पर्याप्त पैसे किसी के पास नही थे इसलिये आरोपियों के द्वारा योजना बनाई गई कि क्यो न एक बडा हाथ मारे जिससे मोटा माल मिल सके और भोपाल से बाहर जाकर फरारी काट सके और जमानत की व्यवस्था की जा सके । उन्हे उम्मीद थी कि अगामी त्योहारो के चलते मोदी ज्वैलर्स जिसकी दुकान पंचशील नगर में है के यहा पर ज्यादा सोने चाँदी के जेवर व नगदी रखी होगी । जो हमारे बडे काम आयेगी । आरोपियो के द्वारा घटना को अंजाम देने से पूर्व ही थाना टीटी नगर भोपाल की पुलिस के द्वारा सूचना पर आरोपियो को मय हथियारो के गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियो के पूर्व से भी आपराधिक रिकार्ड पाये गये।
जप्त कुल मालः- 1 लोहे की रॉड, 1 लोहे का पाईप, चाकू, 3 धारदार छूरी, 1 तलवार, 1 डण्डा, 1 मोटर सायकल व 01 मोबाइल फोन कुल कीमती करीबन – 1,25,000/- रूपये
नाम आरोपीगणः- 1. संतोष उर्फ कालू लोधे पिता सुरेश लोधे उम्र 25 वर्ष निवासी म.न. 789 कुम्हार मौहल्ला, पंचशील नगर, भोपाल (करीबन 02 दर्जन से अधिक अपराध पंजीबद्ध है।)
2. उमेश चौहान पिता राजेश चौहान उम्र 22 वर्ष निवासी 15 अर्जुन नगर केस, थाना टीटी नगर, भोपाल (08 अपराध पंजीबद्ध है।)
3.
3. शनि चौहान पिता जयप्रकाश चौहान उम्र 19 वर्ष निवासी एफ-2, ब्लाक बी-2, बौद्ध विहार के पास, राहुल नगर, थाना कमला नगर, भोपाल ( 3 अपराध पंजीबद्ध है)
4.
4. आदित्य उर्फ आदी चौहान पिता दिनेश चौहान उम्र 20 वर्ष निवासी म.न. बी-1 एफ-69 अर्जुन नगर, भोपाल (3अपराध पंजीबद्ध है।)
5.
5. आनंद चौहान पिता विवेकानंद चौहान उम्र 20 वर्ष निवासी आई 02 अर्जुन नगर थाना टीटी नगर, भोपाल (3 अपराध पंजीबद्ध है।)
6.
6. मोनू चौहान पिता स्व रामदयाल चौहान उम्र 20 वर्ष निवासी झुग्गी नाले के पास, मिश्रा जी की दुकान के पीछे, अर्जुन नगर, भोपाल (2 अपराध पंजीबद्ध है।)
7.
7. सावन ठाकुर पिता संजय ठाकुर उम्र 19 वर्ष निवासी क्वाटर नं. एफ 1 ब्लाक, आई-1, तुलसी टावर के सामने अर्जुन नगर, भोपाल (2 अपराध पंजीबद्ध है।)
सराहनीय भूमिकाः- थाना प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार अरजरिया, उनि राघवेन्द्र सिंह सिकरवार, उनि नर्मदा प्रसाद,
, सउनि नंद किशोर यादव, , प्रआर मनीष सेन, प्रआर राम बाबू, प्रआर कमलेश लाडे, प्रआर मनोज जोठे, प्रआर. अनंत सोमवंशी, आर. अविनाश भारती आर. रितेश तिवारी, आर. बृज विहारी परते की सराहनीय भूमिका रही।
