रंगारंग संगीत प्रस्तुतियों से सराबोर रहेगा आयोजन
*मध्यप्रदेश विधानसभा द्वारा फाग महोत्सव का आयोजन आज*
*रंगारंग संगीत प्रस्तुतियों से सराबोर रहेगा आयोजन*
भोपाल, 19 मार्च। मध्यप्रदेश विधानसभा द्वारा गुरुवार 20 मार्च को शाम 7:30 बजे विधानसभा के मानसरोवर सभागार में फाग महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव रहेंगे एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता माननीय विधानसभा अध्यक्ष श्री नरेंद्र सिंह तोमर करेंगे। यह कार्यक्रम रंगारंग संगीत प्रस्तुतियों और मनोभावन कार्यक्रमों से सराबोर रहेगा।
कार्यक्रम में माननीय संसदीय कार्य मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय, प्रदेश के अन्य वरिष्ठ माननीय मंत्रीगण , नेता प्रतिपक्ष श्री उमंग सिंधार
एवं विधानसभा के माननीय सदस्यगण विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।
यह कार्यक्रम संस्कृति विभाग, मध्यप्रदेश शासन के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है।
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण दिल्ली का लोकप्रिय पॉप ग्रुप साधो बैंड ‘ रहेगा जो अपनी सुमधुर संगीत प्रस्तुतियों के लिए काफी लोकप्रिय है। ये समूह लोक-पॉप शैली के संयोजन के अभिनव प्रयोग के लिए जाना जाता है।
कार्यक्रम में गणमान्य जन, वरिष्ठ पत्रकारगण भी उपस्थित रहेंगे।
विस/ जसं/ 25
नरेंद्र मिश्रा
अवर सचिव
