गायत्री टेंट हाउस की दुकान में हुई चोरी।
ब्रेकिंग भोपाल
गायत्री टेंट हाउस की दुकान में हुई चोरी।
राजधानी में चोरों के हौसले बुलंद। देर रात लालघाटी वल्लभनगर सिमरन अपार्टमेंट में गायत्री टेंट एवं कैटरिंग की दुकान में हुई चोरी।
घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद
अज्ञात तीन चोरों द्वारा घटना को दिया गया अंजाम। कैटरिंग संचालक हर्ष सोलंकी ने बताया चोर डीवीआर सहित 30 हजार रुपए भी ले गए । घटना देर रात की है। सूचना लगते ही टेंट संचालक थाना कोहेफिजा पहुंचे। तत्काल ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची मामले को संज्ञान में लेकर जांच शुरू की। चोरों ने बड़ी आसानी से घटना को अंजाम दिया पुलिस सीसीटीवी फुटेज को प्राप्त कर चोरों की तलाश में निकल गई। क्षेत्र में पुलिस चौकी है, इसके बावजूद चोरों ने बड़ी आसानी से घटना को अंजाम दिया सीसीटीवी फुटेज में अज्ञात चोर दो-तीन बार आते-जाते दिखाई दिए। चोरों ने कैमरे, डी वी आर एवं इंटरनेट कनेक्शन को भी तहस-नहस कर दिया
