राजधानी भोपाल में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के दौरे एवं इन्वेस्टर समिट के पहले सड़कों पर आवारा पशु

0
Spread the love

राजधानी भोपाल में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के दौरे एवं इन्वेस्टर समिट के पहले सड़कों पर आवारा पशु। विगत कई माह से रात के समय हमीदिया क्षेत्र एवं इमामी गेट, पीर गेट से आवारा पशुओं का झुंड गुजरता है। यहां गलती नगर निगम की नहीं है यह लापरवाही गौ रक्षकों, गौशाला के कर्मचारियों की है जो गौ माता का इस्तेमाल कर लेते हैं पर उनका ख्याल नहीं रखते। शहर स्मार्ट बन रहा है हर क्षेत्र में कार्य हो रहा है अब समय आ गया है नगर निगम को रात्रि कालीन सेवा देनी होगी लापरवाही बरतने वालों पर कड़ी चालानी कार्रवाई करनी होगी। गोवर्धन परियोजना के अंतर्गत शहर में कई वाहन दिन में घूमते हैं। दिन में नगर निगम कार्रवाई कर देता है लेकिन रात्रि को कुछ गौशालाओं की मनमानी के चलते सड़कों पर आवारा पशु नजर आते हैं। कमिश्नर महापौर एवं सांसद को इस मामले पर गंभीरता से विचार करना चाहिए। आप देखिए इस वीडियो को कैसे मुख्य सड़क पर आवारा पशु घूम रहे हैं, दुर्घटना की पूरी संभावना बनी रहती है। आवागमन बाधित होता है। हम आम जनता से अपील करते हैं शहर को स्वच्छ रखने में अपनी जिम्मेदारी निभांए। आसिफ खान सिटी रिपोर्टर, सारांश टाइम्स न्यूज़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/lokvarta/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481