मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के समक्ष उज्जैन में कांग्रेस के रतलाम जिला अध्यक्ष सहित कई कांग्रेस नेता भाजपा में शामिल

0
Spread the love

उज्जैन, 10/04/2024। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के समक्ष बुधवार को उज्जैन के संभागीय भाजपा कार्यालय में कांग्रेस के रतलाम जिला अध्यक्ष श्री कैलाश पटेल, जोबट अलीराजपुर के वरिष्ठ कांग्रेस नेता श्री सुरपाल सिंह अजनार, कांग्रेस आईटी सेल प्रदेश सचिव शुभम पाटीदार, श्री रघुनंदन शर्मा जोबट, श्री आनंद भाई शाह चंद्रशेखर आजाद नगर ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। मुख्यमंत्री ने सभी नेताओं का अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत किया।
इस अवसर पर प्रदेश सरकार के मंत्री श्री नागर सिंह चौहान, उज्जैन लोकसभा प्रत्याशी श्री अनिल फिरोजिया, विधायक श्री अनिल जैन कालूहेड़ा, उज्जैन नगर अध्यक्ष श्री विवेक जोशी एवं रतलाम जिला अध्यक्ष श्री प्रदीप उपाध्याय मौजूद रहे।

(आशीष अग्रवाल)
प्रदेश मीडिया प्रभारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/lokvarta/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481