मोदी बोले- धमकी न दें, महाकाल का भक्त हूं:बालाघाट में कहा- मैं या तो महाकाल के आगे झुकता हूं या जनता जनार्दन के सामने

0
Spread the love

बालाघाट में महिलाओं ने मंच पर पीएम मोदी का स्वागत किया। - Dainik Bhaskar

मध्यप्रदेश के बालाघाट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि अब तक जो विकास के कार्य किए हैं वो तो फुलझड़ी है। अभी तो विकास के रॉकेट को और भी ऊंचाई पर लेकर जाना है। पीएम मोदी ने कहा कि अभी तो ये ट्रेलर है। अभी भारत को नए मुकाम पर ले जाना है। उन्होंने कहा कि मोदी मौज करने के लिए पैदा नहीं हुआ है।

पीएम मोदी ने खुद को भगवान महाकाल का भक्त बताया। उन्होंने कहा कि मोदी या तो महाकाल के सामने झुकता है या फिर जनता जनार्दन के सामने।

बालाघाट में पीएम मोदी ने बीजेपी के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित किया।
बालाघाट में पीएम मोदी ने बीजेपी के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित किया।

प्रधानमंत्री मोदी ने बालाघाट में जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने सभा में उमड़ी भीड़ को देखकर कहा- ‘इतनी बड़ी तादाद में माताओं-बहनों का प्यार साफ दिखा रहा है कि 4 जून को मध्यप्रदेश में क्या परिणाम आने वाले हैं। विधानसभा चुनाव में ही आपने कांग्रेस को पूरी तरह साफ कर दिया है।

पीएम मोदी ने कहा कि लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के लोग भाजपा से नहीं लड़ रहे, वो तो आपस में एक-दूसरे से लड़ रहे हैं।’

बालाघाट से गोंदिया ब्रॉडगेज रेलवे लाइन का काम मोदी ने पूरा किया

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- सबका साथ सबके विकास के मंत्र पर बीजेपी सरकार काम कर रही है। देश के हर शहर को, हर गांव को प्राथमिकता दे रही है। सिवनी-नागपुर के बीच फोरलेन हाईवे हो, गोंदिया-बालाघाट-सिवनी हाईवे हो, नर्मदा प्रगति पथ हो, विंध्य प्रगति पथ हो, आधुनिक वंदेभारत ट्रेन हो, एमपी के 80 रेलवे स्टेशनों का विकास हो, बीजेपी सरकार एमपी का कायाकल्प कर रही है।

पीएम ने कहा- बालाघाट से गोंदिया वाली जिस ब्रॉडगेज रेलवे लाइन की नींव करीब 30 साल पहले रखी गई थी, उसे भी मोदी ने आकर पूरा किया। बालाघाट की वारासिवनी हैंडलूम साड़ियों को जीआई टैग मिले, बनारसी साड़ियों की तरह उनकी भी धूम मचे, बीजेपी सरकार इसके लिए भी काम कर रही है। यही विकसित मध्यप्रदेश से विकसित भारत की मोदी की गारंटी है।

पीएम मोदी के बालाघाट दौरे के मिनट-टु-मिनट अपडेट के लिए नीचे दिए ब्लॉग से गुजर जाइए

अपडेट्स

03:58 PM9 अप्रैल 2024

इंडी गठबंधन देश के विकास को रोकना चाहता है

प्रधानमंत्री मोदी कहा- कांग्रेस ने अब INDI गठबंधन बनाकर देश के खिलाफ बिगुल फूंक दिया है। ये आपस में लड़ते हैं लेकिन कहते हैं कि मोदी को रोकने के लिए साथ आए हैं लेकिन असल में उन्हें मोदी को नहीं रोकना है बल्कि उन्हें देश के विकास को रोकना है।

03:52 PM9 अप्रैल 2024

कांग्रेस अभी भी अपनी पुरानी मानसिकता में जकड़ी

मोदी ने कहा- कांग्रेस अभी भी अपनी पुरानी मानसिकता में जकड़ी हुई है। भाजपा जब आदिवासी महिला राष्ट्रपति के लिए आगे बढ़ी, तब कांग्रेस ने उन्हें हराने के लिए पूरी ताकत लगा दी। कांग्रेस आजादी का श्रेय किसी आदिवासी को नहीं, अपने शाही परिवार को देना चाहती है। हमारी सरकार ने टंट्या मामा जैसे कई आदिवासी क्रांतिकारियों को सम्मान दिया।

03:42 PM9 अप्रैल 2024

पीएम बोले- मोदी भक्त है महाकाल का

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा- जो लोग अपनी तिजोरियां भरने राजनीति में आए हैं वे मोदी को धमकी न दें, मोदी तो अपनी कमाई भी देश सेवा में लगा देने की आदत रखता है। मोदी महाकाल का भक्त है, मोदी झुकता है तो या तो जनता जनार्दन के सामने या महाकाल के सामने।

03:41 PM9 अप्रैल 2024

अब तक के काम फुलझड़ी, अभी तो विकास का रॉकेट और ऊंचा ले जाना है

मोदी ने अब तक जो काम किए हैं, वो तो फूलझड़ी है। अभी तो विकास का रॉकेट और ऊंचा ले जाना है। असली दिपावली मननी तो अभी बाकी है। इसके लिए ही मैं आपसे आशीर्वाद लेने आया हूं।

03:40 PM9 अप्रैल 2024

कांग्रेस ने आदिवासियों को जल, जंगल और जमीन के अधिकारों से वंचित रखा

पीएम मोदी ने कहा- कांग्रेस ने हमारे आदिवासी भाई-बहनों को जल, जंगल, जमीन के अधिकारों से वंचित रखा था। आज 1 करोड़ से ज्यादा जनजातीय समाज के लोग पेसा कानून का लाभ ले रहे हैं।

03:35 PM9 अप्रैल 2024

मोदी मौज करने के लिए पैदा नहीं हुआ

मोदी का तो यही कहना है कि ये तो अभी ट्रेलर है। अभी तो बहुत कुछ करना है। देश को बहुत आगे लेकर जाना है। आपने देखा है मोदी मौज करने के लिए पैदा नहीं हुआ है। मोदी मेहनत करता हैं। क्योंकि उसके लक्ष्य बहुत बड़े है, देश के लिए है, आपके लिए है। और ये मेहनत इसलिए कर रहा हूं।

03:33 PM9 अप्रैल 2024

ये तो अभी ट्रेलर है, देश को और आगे लेकर जाना है

03:28 PM9 अप्रैल 2024

एक परिवार की सोच देश को पिछड़ेपन की ओर धकेलती गई

आजादी के बाद दशकों तक कांग्रेस बहुत ही पुरानी सोच पर चली। एक तो उनके मन में आजादी के आंदोलन का अहंकार भरा पड़ा था। एक छोटे से परिवार का कुनबा हावी हो गया। और उसी की सोच देश को पिछड़ेपन की ओर धकेलती गई।

03:26 PM9 अप्रैल 2024

आज दुनिया के देश अपने मुद्दे पर बात करने यहां आते हैं

कभी कांग्रेस सरकार अपनी शिकायतें लेकर दूसरे देशों के पास जाती रहती थी। लेकिन आज वक्त बदल चुका है। दुनिया के बड़े-बड़े देश, आपस में युद्ध कर रहे देश भारत से अपने मुद्दों पर बात करने के लिए आते हैं। अपने देश का ये रूतबा देखकर हर देशवासी का रुतबा बुलंद हो जाता है।

03:23 PM9 अप्रैल 2024

ये चुनाव नए भारत के निर्माण के मिशन है

2024 का लोकसभा का चुनाव 21वीं सदी के भारत का बहुत ही अहम चुनाव है। ये सिर्फ चुनाव नहीं है। ये चुनाव नए भारत के निर्माण के मिशन है। ये विकसित भारत, विकसित मध्यप्रदेश के संकल्प को नई उर्जा देने वाला चुनाव है।

03:21 PM9 अप्रैल 2024

कांग्रेस के लोग एक-दूसरे से लड़ रहे हैं: मोदी

पीएम मोदी ने कहा- 4-5 महीने पहले विधानसभा चुनाव में ही यहां आप सब लोगों ने मिलकर के कांग्रेस को पूरी तरह साफ कर दिया। अब लोकसभा चुनाव में तो कांग्रेस के लोग भाजपा से नहीं लड़ रहे हैं।

03:14 PM9 अप्रैल 2024

सीएम बोले- एमपी के मन में मोदी, मोदी के मन में एमपी

सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में एमपी में जनता ने बीजेपी को 163 सीटों दी थी। जनता ने साबित किया कि एमपी के मन में मोदी, मोदी के मन में एमपी है।

03:10 PM9 अप्रैल 2024

मंच पर महिलाओं ने किया पीएम मोदी का स्वागत

02:59 PM9 अप्रैल 2024

सभा में एक बच्चा इस गेटअप में पहुंचा

02:56 PM9 अप्रैल 2024

मोदी को सुनने बड़ी संख्या में पहुंचे लोग

02:47 PM9 अप्रैल 2024

CM ने कहा- सभी 29 सीटों पर कमल खिलेगा

पीएम मोदी के बालाघाट दौरे को लेकर सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा कि आज मध्यप्रदेश के लिए सौभाग्य का विषय है। मैं प्रदेश के आपके परिवारजनों की ओर से आपका स्वागत, वंदन करता हूं। आपका आगमन ऊर्जा से भर देने वाला है। ‘अबकी बार 400 पार’ के संकल्प को सार्थक करते हुए मध्यप्रदेश में सभी 29 सीटों पर 29 कमल खिलाने में सहायक सिद्ध होगा।

02:31 PM9 अप्रैल 2024

सभा के मंच पर पहुंचे मुख्यमंत्री यादव

02:12 PM9 अप्रैल 2024

मंत्री प्रहलाद पटेल ने कहा- आज बालाघाट की धरती पर इतिहास बनेगा

02:06 PM9 अप्रैल 2024

मोदी के कटआउट लेकर पहुंचे लोग

प्रधानमंत्री मोदी को सुनने के लिए आए लोग उनके कटआउट लहरा रहे हैं।

01:58 PM9 अप्रैल 2024

PM, CM के पोस्टर और बीजेपी के झंडे से सजाया सभास्थल

बीजेपी कार्यकर्ताओं ने सभास्थल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और बीजेपी के झंडों से सजाया है।

​​​​​​​

01:54 PM9 अप्रैल 2024

सभास्थल पर मौजूद भीड़

प्रधानमंत्री मोदी को सुनने के लिए बड़ी संख्या में लोग उत्कृष्ट विद्यालय के मैदान में पहुंचे हैं।

01:49 PM9 अप्रैल 2024

दो दिन पहले जबलपुर में किया था रोड शो

01:47 PM9 अप्रैल 2024

बालाघाट लोकसभा सीट की सियासी तस्वीर

01:45 PM9 अप्रैल 2024

बालाघाट में भारती पारधी और सम्राट सरस्वार के बीच मुकाबला

01:43 PM9 अप्रैल 2024

सभा के लिए मंच तैयार

पीएम मोदी की सभा के लिए उत्कृष्ट विद्यालय के मैदान पर बड़ा सा मंच तैयार किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/lokvarta/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481