दो वाहनों में टक्कर, कार चालक ने किया सुसाइड:राजीनामा नहीं करने से नाराज होकर थाने के बाहर खाई सल्फास की गोलियां

0
Spread the love

भोपाल के बागसेवनिया थाने के बाहर एक व्यक्ति ने मंगलवार की दोपहर को सल्फास खा लिया। इससे पहले उसकी कार से एक स्कूटी चालक को टक्कर लग गई थी। दोनों पक्ष पहस के बाद थाने पहुंचे थे, कार चालक उपचार कराने का हवाला देते हुए केस दर्ज न कराने की बात स्कूटी चालक से कह रहा था। हालांकि स्कूटी चालक एफआईआर दर्ज कराना चाहता था।

तमाम प्रयासों के बाद भी जब स्कूटी चालक राजीमाना करने के लिए तैयार नहीं हुआ तो गुस्साए कार चालक ने कार से सल्फास की गोली निकालकर खा लीं। पुलिस ने तत्काल उसे जेपी अस्पताल पहुंचाया, जहां से उसे हमीदिया रिफर कर दिया गया। हमीदिया में इलाज के दौरान मंगलवार की रात को उसकी मौत हो गई। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

ट्रक में डेकोरेशन का काम करता था

बागसेवनिया थाने के एएसआई सुभाष त्यागी के मुताबिक विनोद तिवारी पुत्र अंबिका प्रसाद तिवारी (40) निवासी रेंज ऑफिस के सामने इंद्रा नगर बुधनी जिला सीहोर का रहने वाला था। वह गांव में ही ट्रक डेकोरेशन का काम करता था। घर के पास ही उसकी दुकान है। खरीददारी के लिए मंगलवार की सुबह भोपाल आया था।

खरीददारी कर लौट रहा था

भोपाल में ही उसका ससुराल भी है। खरीददारी करने और ससुराल वालों से मिलने के बाद गांव के लिए निकला था। होशंगाबाद रोड पर उसकी कार से एक स्कूटी में टक्कर लग गई। जिसके बाद दोनों पक्षों में बहस हो गई। बाद में मामला थाने आया। स्कूटी चालक प्रवीण परिहार ने घटना की लिखित सूचना थाने में दी।

राजीमाना चाहता था सुभाष

सुभाष स्कूटी चालक से राजीनामा करना चाहता था। लगाताार उसे इस बात के लिए मनाता रहा कि थाने में शिकायत न करें। स्कूटी चालक एफआईआर कराने पर अड़ा हुआ था। इस बात को लेकर दोनों पक्षों में काफी देर तक थाना परिसर में भी बहस हुई। दोपहर करीब 2 बजे सुभाष ने थाने के बाहर खड़ी कार से सल्फास निकाला।

कार में पहले से रखा था सल्फास

सल्फास की दो गालियां खाने के बाद कार में ही बैठ गया। यह देख स्कूटी चालक ने पुलिस को सूचना दी। तत्काल पुलिस ने उसे जेपी अस्पताल पहुंचाया। जहां उसे इलाज के लिए हमीदिया भेजा गया। यहां इलाज के दौरान रात में उसकी मौत हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/lokvarta/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481